बॉडी बिल्डिंग और लग्जरी कारों के शौकीन थे प्रतीक यादव
Prateek Yadav का 38 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। Akhilesh Yadav के छोटे भाई और Aparna Yadav के पति प्रतीक यादव लंबे समय से बीमार चल रहे थे।
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का बुधवार को निधन हो गया। महज 38 साल की उम्र में उनके निधन की खबर सामने आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे।
जानकारी के मुताबिक, प्रतीक यादव की तबीयत पिछले कई दिनों से खराब चल रही थी। 30 अप्रैल को उनकी हालत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद तबीयत में कुछ सुधार होने पर वह घर लौट आए थे, लेकिन बुधवार को उनकी तबीयत फिर बिगड़ी और उनका निधन हो गया।
राजनीति से हमेशा बनाए रखी दूरी
यादव परिवार से संबंध होने के बावजूद प्रतीक यादव ने कभी सक्रिय राजनीति में दिलचस्पी नहीं दिखाई। वह सार्वजनिक कार्यक्रमों और राजनीतिक मंचों से दूर ही रहते थे। मीडिया से भी उन्होंने हमेशा दूरी बनाए रखी। सोशल मीडिया के जरिए ही लोग उनकी निजी जिंदगी और रुचियों के बारे में जान पाते थे।
बचपन से देखा पारिवारिक उतार-चढ़ाव
प्रतीक यादव का बचपन कई उतार-चढ़ावों के बीच गुजरा। जब वह करीब 3 साल के थे, तभी उनके माता-पिता का तलाक हो गया था। बाद में उनकी मां साधना गुप्ता ने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव से शादी की। इसके बाद मुलायम सिंह यादव ने प्रतीक को अपने बेटे की तरह अपनाया।
अपर्णा यादव से की थी लव मैरिज
करीब 15 साल पहले प्रतीक यादव ने अपर्णा बिष्ट से लव मैरिज की थी। अपर्णा यादव बाद में राजनीति में सक्रिय हुईं और भाजपा से जुड़ीं। समय-समय पर दोनों के रिश्तों और पारिवारिक विवादों को लेकर चर्चाएं भी सामने आती रहीं।
फिटनेस और लग्जरी कारों का था शौक
प्रतीक यादव को फिटनेस, बॉडी बिल्डिंग और लग्जरी कारों का काफी शौक था। सोशल मीडिया पर वह अक्सर जिम वर्कआउट और महंगी गाड़ियों के साथ तस्वीरें साझा करते थे। करीबी लोगों का कहना है कि पिछले कुछ समय में उन्होंने सामाजिक दायरा काफी सीमित कर लिया
Saloni Kushwaha 
