स्वीडन पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, लड़ाकू विमानों ने किया विमान को एस्कॉर्ट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीदरलैंड दौरे के बाद स्वीडन पहुंच गए। गोथेनबर्ग एयरपोर्ट पर पीएम उल्फ क्रिस्टर्सन ने उनका स्वागत किया। दौरे में व्यापार, ग्रीन टेक्नोलॉजी, AI, रक्षा और स्टार्टअप सहयोग पर चर्चा होगी।
Narendra Modi नीदरलैंड की यात्रा पूरी करने के बाद रविवार को Sweden पहुंच गए। गोथेनबर्ग एयरपोर्ट पर उनका स्वागत स्वीडन के प्रधानमंत्री Ulf Kristersson ने किया।
स्वीडन के एयरस्पेस में प्रवेश करते ही वहां के लड़ाकू विमानों ने प्रधानमंत्री मोदी के विमान को एस्कॉर्ट किया।
व्यापार और टेक्नोलॉजी सहयोग पर रहेगा फोकस
विदेश मंत्रालय के मुताबिक, इस दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी। इसमें व्यापार, इनोवेशन, ग्रीन टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), स्टार्टअप, रक्षा निर्माण और सप्लाई चेन जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होगी।
भारत और स्वीडन के बीच द्विपक्षीय व्यापार फिलहाल करीब 7.75 अरब डॉलर तक पहुंच चुका है। वहीं भारत में स्वीडन का निवेश 2.825 अरब डॉलर बताया गया है।
यूरोपियन इंडस्ट्री मंच में शामिल होंगे मोदी
प्रधानमंत्री मोदी और स्वीडन के पीएम Ulf Kristersson ‘यूरोपियन राउंड टेबल फॉर इंडस्ट्री’ कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। इस मंच पर दोनों नेता Ursula von der Leyen के साथ उद्योग जगत को संबोधित करेंगे।
5 देशों के दौरे पर हैं पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी इस समय पांच देशों की यात्रा पर हैं। उन्होंने 15 मई को United Arab Emirates से दौरे की शुरुआत की थी, जहां रक्षा, ऊर्जा और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कई समझौते हुए।
इसके बाद उन्होंने Netherlands का दौरा किया, जहां रक्षा, महत्वपूर्ण खनिज और तकनीक समेत 17 समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।
Saloni Kushwaha 
