सस्ता एस्टर्न हाल’ कहकर उड़ाया गया मजाक, अब असली फिटनेस स्टार ने गिफ्ट की Thar
मुरैना के योगेंद्र सिंह कुशवाहा को कभी “सस्ता Ashton Hall” कहकर ट्रोल किया जाता था, लेकिन अब अमेरिकी फिटनेस इन्फ्लुएंसर Ashton Hall ने उनसे मिलकर Mahindra Thar ROXX गिफ्ट करने का ऐलान किया है
Yogendra Singh Kushwaha की कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के रहने वाले 23 वर्षीय योगेंद्र को कभी लोग “सस्ता एस्टर्न हाल” कहकर ट्रोल करते थे, लेकिन अब वही मजाक उनकी किस्मत बदल गया।
अमेरिकी फिटनेस इन्फ्लुएंसर Ashton Hall खुद उनसे मिलने भारत पहुंचे और उन्हें एक Mahindra Thar ROXX गिफ्ट करने का ऐलान किया।
सोशल मीडिया पर शुरू हुई थी कहानी
योगेंद्र इंस्टाग्राम पर फिटनेस वीडियो पोस्ट करते थे। करीब दो महीने पहले उन्होंने Ashton Hall को फॉलो करना शुरू किया और उनकी फिटनेस रूटीन को हूबहू कॉपी करने लगे।
वे आइस बाथ, जिम वर्कआउट, रनिंग और हेल्दी डाइट जैसी एक्टिविटीज उसी अंदाज में करने लगे जैसे एस्टर्न हाल करते हैं।
शुरुआत में सोशल मीडिया यूजर्स ने उनका मजाक उड़ाया और उन्हें “सस्ता एस्टर्न हाल” जैसे नाम दिए। लेकिन मामला तब बदल गया जब खुद एस्टर्न हाल की नजर योगेंद्र के वीडियो पर पड़ी।
अमेरिका से मुरैना पहुंचे एस्टर्न हाल
12 मई 2026 को Ashton Hall अमेरिका से भारत पहुंचे और दिल्ली होते हुए मुरैना के गांव ‘पोहियन का पुरा’ पहुंचे।
उन्होंने गांव में योगेंद्र के परिवार और ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान वे “I Love You India” और “Khelo India” के नारे लगाते नजर आए।
इसके बाद दोनों दिल्ली, लखनऊ, गोंडा और अयोध्या के दौरे पर भी निकले।
Thar गिफ्ट और 50 हजार डॉलर देने का वादा
योगेंद्र के मुताबिक, एस्टर्न हाल ने उनके लिए Mahindra Thar ROXX की बुकिंग कराई है, जिसकी डिलीवरी जल्द होगी।
इसके अलावा एस्टर्न ने सोशल मीडिया पर वादा किया है कि अगर वीडियो पर 20 मिलियन लाइक्स और कमेंट्स पूरे होते हैं, तो वे योगेंद्र को 50 हजार डॉलर यानी करीब 41 लाख रुपये की आर्थिक मदद भी देंगे।
Saloni Kushwaha 
