पेट्रोल-डीजल के दाम पर बड़ी खबर, अभी और हो सकते है महंगा. संकेत मिले !
एक बार फिर से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं, यानि महंगाई का ग्राफ अभी और बढ़ सकता है!
आम आदमी पर महंगाई का अटैक कम होने का नाम नहीं ले रहा है. मई के महीने में पेट्रोल-डीजल के दाम में लगभग चार बढ़ोतरी हुई है और अभी फिर से रेट बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं. मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव का असर भारत समेत कई देशों पर पड़ रहा है. भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है. एक रिपोर्ट में कहा गया है कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी से भारत की अर्थव्यवस्था पर महंगाई का नया दबाव बन सकता है. आने वाले महीनों में ट्रांसपोर्ट और मैन्युफैक्चरिंग की बढ़ी हुई लागत का असर सीधे यूजर्स कीमतों पर दिख सकता है.

- कब-कब बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम
. 15 मई- पहली बार पेट्रोल-डीजल में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी
. 19 मई- दूसरी बार लगभग 90 पैसे की बढ़ोतरी
. 23 मई- पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे महंगा
. 25 मई- पेट्रोल 2.61 रुपये और डीजल 2.71 रुपये महंगा
इस तरह चार बार में कुल मिलाकर पेट्रोल-डीजल लगभग साढ़े सात रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है. जानकारों की मानें तो अगर ग्लोबल कच्चे तेल की कीमतें ऊंची बनी रहती हैं तो आगे भी बढ़ोतरी होने की संभावना है.

10 रुपये तक बढ़ सकता है असर
रिपोर्ट के मुताबिक, तेल कंपनियां अपने नुकसान को धीरे-धीरे कम कर रही हैं. ऐसे में टोटल बढ़ोतरी 10 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच सकती है. इसका असर पूरी अर्थव्यवस्था में ट्रांसपोर्ट लागत बढ़ने के रूप में दिखाई दे सकता है, जिससे खाने-पीने की चीजों और कोर महंगाई दोनों में बढ़ोतरी हो सकती है.

ईंधन की बढ़ी कीमतों का यूजर्स मूल्य सूचकांक (CPI) महंगाई पर सीधा असर करीब 36 बेसिस पॉइंट होने का अनुमान है. अगर टोटल बढ़ोतरी 10 रुपये प्रति लीटर तक पहुंचती है तो यह असर बढ़कर लगभग 48 बेसिस पॉइंट हो सकता है.

ट्रांसपोर्ट सेक्टर पर सबसे ज्यादा असर
बता दें कि भारत में सड़क परिवहन के जरिए लगभग 71 प्रतिशत माल ढुलाई होती है. इस सेक्टर में ईंधन लागत करीब 42 प्रतिशत होती है. ऐसे में अगर ईंधन महंगा होगा तो माल ढुलाई और लॉजिस्टिक्स की लागत तेजी से बढ़ेगी और सप्लाई चेन पर असर पडे़गा. ट्रांसपोर्ट लागत बढ़ने का सबसे ज्यादा असर उन चीजों पर होगा जो लॉजिस्टिक्स पर निर्भर हैं जैसे डेयरी उत्पाद, चाय, कॉफी, फल, दालें, मसाले, अंडे, मांस और मछली.
देश-दुनिया की हर अपडेट खबरें सिर्फ यहां मिलेगी। PK टाइम्स पर हर पल की जानकारी सबसे पहले, क्योंकि हमारी टीम रहती है हर पल तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहिए अपडेट। प्ले स्टोर से PKTIMES एप भी डाउनलोड कर आप देख सकते हैं तमाम खबरें।।
JP Sharma 
