इंडिया ब्लॉक की बैठक, कई मुद्दों पर बनी सहमति, DMK और आम आदमी पार्टी ने बनाई दूरी
दिल्ली में इंडिया ब्लॉक की बैठक में मोदी सरकार को घेरने के लिए रणनीति बनाई गई. सभी दलों के प्रमुख नेता इस बैठक में शामिल हुए।
दिल्ली में 'इंडिया' ब्लॉक की बैठक हुई, जिसमें बीजेपी पर को घरने को लेकर रणनीति बनाई गई है. इस दौरान SIR पर CJI को पत्र, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग समेत 5 बिंदुओं पर सभी पार्टियों के बीच सहमति बनी है. बैठक में 25 राजनीतिक दल शामिल हुए. बैठक के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि विधेयक को पारित नहीं होने दिया. सरकार के कुशासन के कारण देश के सामने आई चुनौतियों का सामना करने के लिए हमें एकता की भावना को आगे बढ़ाना होगा.

डीएमके और आम आदमी पार्टी ने इस बैठक से दूरी बना ली है. 'इंडिया जनबंधन' नाम से बुलाई गई इस बैठक में गठबंधन की आगे की रणनीति पर चर्चा होने की उम्मीद है. बैठक में आगामी राजनीतिक चुनौतियों और विभिन्न मुद्दों पर विपक्षी दलों के बीच समन्वय को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा. कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में होने वाली इस बैठक को विपक्षी एकता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. यह बैठक ऐसे समय में हो रही है, जब गठबंधन में शामिल दल केंद्र सरकार के खिलाफ अपने सहयोग और तालमेल को मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं.

INDIA ब्लॉक की बैठक, 5 बिंदुओं पर सहमति बनी
1. SIR के मुद्दे पर CJI को पत्र लिखा जाएगा.
2. स्टूडेंट्स के मुद्दे पर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग.
3. आर्थिक स्थिति, बेरोजगारी, महंगाई और किसानों के मुद्दे पर चर्चा के लिए केंद्र सरकार सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग.
4. हर दो महीने में गठबंधन की बैठक, अगली बैठक हैदराबाद में होगी.
5. संसद सत्र के दौरान नेता विपक्ष की अध्यक्षता में रोजाना बैठक होगी.

दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में इंडिया ब्लॉक की बैठक में मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, सोनिया गांधी, ममता बनर्जी, तेजस्वी यादव, अखिलेश यादव, सुप्रिया सुले, उमर अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती समेत कई विपक्षी नेता मौजूद है. बैठक शुरू होने से पहले कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी को गले लगाया.

सपा ने कहा- DMK को मनाए कांग्रेस:
DMK की नाराजगी पर "द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) का इंडिया गठबंधन (INDIA BLOC) की बैठक में भाग नहीं लेने का फैसला विपक्ष के लिए एक बड़ा नुकसान है. मैं इससे इनकार नहीं कर सकता. डीएमके नाराज है. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPM) की भी अपनी चिंताएं हैं, कांग्रेस के प्रति. कांग्रेस बड़ी पार्टी है तो कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी है. जब लक्ष्य बड़ा होता है और चुनौती बड़ी होती है, तो छोटे-छोटे हितों का त्याग करना पड़ता है. मुझे लगता है इंडिया ब्लॉक के नेताओं को DMK से बात करनी चाहिए. डीएमके का गुस्सा होना जायज हो सकता है. जैसा मैंने कहा चुनौती बड़ी है, लक्ष्य बड़ा है, तो सबको साथ खड़ा होना चाहिए"
आखिर, आज क्यों बुलाई गई बैठक ?
सूत्रों के अनुसार, यह बैठक गठबंधन सहयोगियों के बीच चर्चा और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के जोर देने पर बुलाई गई है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के इसमें शामिल होने की उम्मीद है. टीएमसी के राज्यसभा सदस्य डेरेक ओ'ब्रायन ने रमेश की पोस्ट का हवाला देते हुए सामूहिक कार्रवाई के प्रति गठबंधन की प्रतिबद्धता दोहराई. उन्होंने कहा, "एक साझा मकसद और स्पष्ट इरादे के साथ बैठक. 'इंडिया' एकजुट है. कई पार्टियां आपसी भाईचारे की भावना के साथ मिलने को लेकर उत्साहित हैं." उन्होंने यह भी कहा कि गठबंधन की ताकत उसकी विविधता में निहित है. उनके अनुसार, "खुद भारत की तरह ही, 'इंडिया जनबंधन' भी अपनी विविधता के बावजूद एकजुट है."
देश-दुनिया की हर अपडेट खबरें सिर्फ यहां मिलेगी। PK टाइम्स पर हर पल की जानकारी सबसे पहले, क्योंकि हमारी टीम रहती है हर पल तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहिए अपडेट। प्ले स्टोर से PKTIMES एप भी डाउनलोड कर आप देख सकते हैं तमाम खबरें।।

