भारत में महंगा होगा पेट्रोल-डीजल ?
ईरान-इजरायल के युद्ध का असर अब भारत पर पड़ सकता है, पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी हो सकती है।
मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का असर दुनियाभर में देखने को मिल रहा है. इसके चलते तेल की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है, जिसकी वजह से भारत में भी पेट्रोल- डीजल की कीमतों में इजाफा हो सकता है. अगर ये संघर्ष इसी तरह लबे समय तक चलता रहा तो भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम और बढ़ सकते हैं. ये हम नहीं कह रहे हैं बल्कि खुद भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा है.

क्या बोले RBI गवर्नर
स्विट्जरलैंड में स्विस नेशनल बैंक और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष द्वारा आयोजित एक कॉन्प्रेंस में RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा शामिल होने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि, 'अगर ये स्थिति लंबे समय तक बनी रहती है, तो सरकार को कीमतों में हुई बढ़ोतरी का कुछ भार ग्राहकों पर डालना ही पड़ेगा.' उन्होंने आगे कहा कि संघर्ष जारी रहने के कारण उत्पाद शुल्क में कटौती की गई है, जबकि सरकारी ईंधन खुदरा विक्रेता कच्चे तेल की कीमतों में हुई वृद्धि को वहन कर रहे हैं.
इन देशों में पेट्रोल के दाम (प्रति लीटर)
पाकिस्तान- 335 रु.
नेपाल- 217 रु.
बांग्लादेश- 108 रु.

अप्रैल में बढ़ी महंगाई दर
बात करें महंगाई के बारे में तो अप्रैल 2026 में भारत में महंगाई दर 3.48% रही, जो मार्च के 3.40% से थोड़ी ज्यादा थी, लेकिन अनुमान से कम ही रही. इसका कारण ये था कि सरकार ने तेल की बढ़ी कीमतों का असर सीधे जनता पर नहीं पड़ने दिया. हालांकि, मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ने से भविष्य में महंगाई बढ़ने का खतरा बना हुआ है. इस संघर्ष की वजह से सप्लाई चेन भी प्रभावित हो रही है, जिसका असर भारत पर पड़ना शुरू हो गया है.
JP Sharma 
