आज आपका फोन भी अचानक बजा, अलर्ट मैसेज से घबराएं नहीं
alert,india,mobile,dot,modi,hamla,condition,message,cell broadcast system,ndma,digitalindia
भारत में मौजूद अधिकतर स्मार्ट फोन आज अचानक बजने लगे। साउंड के साथ एक मैसेज फ्लैश होने लगा, जिसको लेकर सरकारी एजेंसी की तरफ से भेजा गया था। ये मैसेज एक टेस्टिंग का हिस्सा है, जिसकी मदद से भारत सरकार तुरंत अपने नागरिकों को अलर्ट मैसेज भेजेगी। इसी तरह का सिस्टम इजरायल में भी यूज किया जाता है। '

आज दोपहर में करीब 11.45 बजे अचानक से सभी के फोन पर अलर्ट बजने लगा। SOS साउंड बजने से लोग हैरान हो गए, कई लोग तो इसे समझ नहीं पाए लेकिन जब मैसेज को पढ़ा तो लोगों की सांस में सांस आई। त्वरित आपदा अलर्ट के लिए स्वदेशी सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम पर टेस्टिंग की है, मैसेज रिसीवर से भी रिक्वे्ट की गई है कि वे टेस्टिंग के दौरान कोई कार्रवाई नहीं करें।

JP Sharma 
