PM मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी को गिफ्ट की ‘Melody’ टॉफी, सोशल मीडिया पर वायरल हुई मुलाकात

Narendra Modi ने इटली दौरे के दौरान Giorgia Meloni को ‘Melody’ टॉफी गिफ्ट की। दोनों नेताओं ने Rome में मुलाकात की, साथ डिनर किया और ऐतिहासिक Colosseum का दौरा भी किया

PM मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी को गिफ्ट की ‘Melody’ टॉफी, सोशल मीडिया पर वायरल हुई मुलाकात

Narendra Modi ने इटली दौरे के दौरान Giorgia Meloni को खास अंदाज में ‘Melody’ टॉफी गिफ्ट की। पीएम मेलोनी ने इस पल का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर करते हुए लिखा,

“प्रधानमंत्री मोदी मेरे लिए बेहद अच्छी टॉफी लेकर आए — Melody। गिफ्ट के लिए थैंक्यू।”

रोम में साथ नजर आए मोदी और मेलोनी

प्रधानमंत्री मोदी अपने पांच देशों के दौरे के अंतिम चरण में मंगलवार को Rome पहुंचे, जहां पीएम मेलोनी ने उनका स्वागत किया। दोनों नेता रोम की सड़कों पर एक ही कार में घूमते नजर आए और करीब 2000 साल पुराने ऐतिहासिक Colosseum का दौरा भी किया।

डिनर और अनौपचारिक बातचीत

औपचारिक बैठकों से पहले दोनों नेताओं ने साथ डिनर किया और कई वैश्विक एवं द्विपक्षीय मुद्दों पर अनौपचारिक बातचीत की। मेलोनी ने मोदी के साथ सेल्फी शेयर करते हुए लिखा,

Welcome my friend

दोनों नेताओं की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

भारत-इटली संबंधों पर होगी चर्चा

पीएम मोदी ने भी X पर तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि औपचारिक बातचीत में भारत और इटली के रिश्तों को और मजबूत करने पर चर्चा होगी। बैठक में व्यापार, निवेश, एडवांस टेक्नोलॉजी और रणनीतिक सहयोग जैसे मुद्दे प्रमुख रह सकते हैं