PM मोदी बोले- काशी और रोम दोनों ‘शाश्वत नगर’, भारत-इटली ने घोषित की विशेष रणनीतिक साझेदारी
Narendra Modi ने Rome में Giorgia Meloni के साथ संयुक्त प्रेस वक्तव्य में भारत-इटली “विशेष रणनीतिक साझेदारी” की घोषणा की।
Narendra Modi ने इटली दौरे के दौरान Giorgia Meloni के साथ संयुक्त प्रेस वक्तव्य में भारत-इटली रिश्तों को नई दिशा देने की बात कही। पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें और भारतीय प्रतिनिधिमंडल को दिए गए भव्य स्वागत के लिए वह प्रधानमंत्री मेलोनी के आभारी हैं।
रोम और काशी दोनों शाश्वत नगर
पीएम मोदी ने कहा कि Rome को दुनिया में “Eternal City” यानी शाश्वत नगर कहा जाता है, जबकि भारत में उनका लोकसभा क्षेत्र Varanasi भी इसी पहचान से प्रसिद्ध है।
उन्होंने कहा
जब दो सभ्यताएं मिलती हैं, तो बातचीत केवल एजेंडे तक सीमित नहीं रहती, उसमें इतिहास की गहराई, भविष्य की झलक और मित्रता की सादगी दिखाई देती है।
भारत-इटली ने घोषित की विशेष रणनीतिक साझेदारी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले साढ़े तीन वर्षों में उन्हें कई बार पीएम मेलोनी से मिलने का अवसर मिला है, जो दोनों देशों के मजबूत सहयोग और सामंजस्य को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि दोनों देशों ने “विशेष रणनीतिक साझेदारी” की घोषणा की है। साथ ही भारत-इटली संयुक्त रणनीतिक कार्य योजना 2025-2029 को भविष्य की साझेदारी के लिए व्यावहारिक और दूरदर्शी ढांचा बताया।
डिजाइन और इनोवेशन में साथ काम करेंगे दोनों देश
पीएम मोदी ने कहा कि इटली दुनिया में डिजाइन के लिए जाना जाता है, जबकि भारत प्रतिभा, बड़े पैमाने और किफायती इनोवेशन का केंद्र है।
उन्होंने कहा
हम भारत और इटली में डिजाइन और विकास कर दुनिया के लिए आगे बढ़ने के सिद्धांत पर काम कर रहे हैं।
आतंकवाद पर साझा रुख
दोनों देशों ने आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख दोहराया। पीएम मोदी ने कहा कि भारत और इटली इस बात पर एकमत हैं कि आतंकवाद मानवता के लिए गंभीर खतरा है।
उन्होंने कहा कि टेरर फाइनेंसिंग के खिलाफ दोनों देशों की साझा पहल दुनिया के लिए उदाहरण बनी है।
Saloni Kushwaha 
