28 निशाने, गोल्ड और नया रिकॉर्ड: नीरू ढांढा ने एशियन गेम्स में रचा नया इतिहास

नीरू ढांडा ने महिलाओं की व्यक्तिगत ट्रैप शूटिंग में गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने 28 अंक के साथ एशियन गेम्स रिकॉर्ड भी बनाया।

28 निशाने, गोल्ड और नया रिकॉर्ड: नीरू ढांढा ने एशियन गेम्स में रचा नया इतिहास

भारतीय शूटिंग के लिए एशियन गेम्स 2026 में एक और बड़ी उपलब्धि सामने आई है। नीरू ढांढा ने महिलाओं की ट्रैप शूटिंग की व्यक्तिगत स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। खास बात यह रही कि नीरू ने फाइनल में 28 अंक हासिल कर एशियन गेम्स का नया रिकॉर्ड भी कायम कर दिया।

नीरू का यह प्रदर्शन इसलिए भी खास है क्योंकि वह एशियाई खेलों के इतिहास में महिलाओं की ट्रैप शूटिंग की व्यक्तिगत स्पर्धा में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला शूटर बन गई हैं। उन्होंने फाइनल में मिले 30 शॉट्स में से 28 को निशाने पर लगाया और खिताब अपने नाम किया।

फाइनल मुकाबले में चीन की सुन युनगोंग ने 26 अंक के साथ सिल्वर मेडल हासिल किया, जबकि कुवैत की हजर अब्दुलमलिक 21 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। इस तरह नीरू ने दो मजबूत प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ते हुए भारत के लिए ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीता।

नीरू की इस जीत के साथ एशियन गेम्स 2026 में भारत के गोल्ड मेडल की संख्या 5 हो गई है, जबकि देश के कुल पदकों की संख्या 47 पहुंच गई है। पदक तालिका में भारत फिलहाल 11वें स्थान पर है।

नीरू ढांढा के लिए यह जीत सिर्फ एक पदक तक सीमित नहीं है। 28 के रिकॉर्ड स्कोर के साथ उन्होंने भारतीय महिला शूटिंग के लिए एशियन गेम्स में एक नया अध्याय भी जोड़ दिया है।