दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: पेट्रोल-डीजल बचाने के लिए हफ्ते में 2 दिन वर्क फ्रॉम होम लागू करने की तैयारी
Rekha Gupta ने दिल्ली में ऊर्जा संरक्षण और ईंधन बचत के लिए बड़ा फैसला लिया है। सरकारी दफ्तरों में सप्ताह में 2 दिन वर्क फ्रॉम होम, ईंधन भत्ते में 20% कटौती और कई नई पॉलिसी लागू करने की घोषणा की गई है
Rekha Gupta ने गुरुवार को राजधानी में ऊर्जा संरक्षण और ईंधन बचत को लेकर कई बड़े फैसलों की घोषणा की। यह कदम प्रधानमंत्री Narendra Modi की हालिया अपील के बाद सामने आया है, जिसमें उन्होंने पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा देने की बात कही थी।
सरकारी दफ्तरों में हफ्ते में 2 दिन वर्क फ्रॉम होम
सीएम रेखा गुप्ता ने घोषणा की है कि दिल्ली सरकार के सभी विभागों में सप्ताह में दो दिन वर्क फ्रॉम होम लागू किया जाएगा। इसके साथ ही निजी कंपनियों से भी इसी मॉडल को अपनाने की अपील की जाएगी, ताकि शहर में ट्रैफिक और ईंधन खपत दोनों में कमी लाई जा सके।
अफसरों के ईंधन भत्ते में 20% कटौती
सरकारी अधिकारियों को मिलने वाले पेट्रोल और डीजल भत्ते में 20 प्रतिशत की कटौती का भी फैसला लिया गया है। सरकार का कहना है कि इससे अनावश्यक सरकारी वाहन उपयोग पर रोक लगेगी और ईंधन की बचत होगी।
मंडे मेट्रो” और ई-ऑफिस पर जोर
नई योजना के तहत हर सोमवार को “मंडे मेट्रो” अभियान चलाया जाएगा, जिसमें सरकारी कर्मचारी और अधिकारी मेट्रो से दफ्तर आएंगे। इसके लिए सरकारी कॉलोनियों से मेट्रो स्टेशनों तक 58 बसों की व्यवस्था भी की जाएगी।
इसके अलावा स्कूलों और कॉलेजों से ऑनलाइन क्लासेस को बढ़ावा देने की अपील की गई है, ताकि आवागमन और ईंधन उपयोग कम हो सके।
अन्य बड़े फैसले
6 महीने तक नई पेट्रोल-डीजल और ईवी गाड़ियों की खरीद पर रोक
सरकारी दफ्तरों में AC तापमान 24–25 डिग्री पर फिक्स
सरकारी अधिकारियों की विदेश यात्राओं पर रोक
100% “मेड इन इंडिया” उत्पादों के उपयोग की नीति
90 दिन का जन-जागरूकता अभियान शुरू करने की योजना
सरकार का कहना है कि यह पूरा अभियान दिल्ली में बढ़ते ट्रैफिक, प्रदूषण और ईंधन खपत को कम करने के लिए शुरू किया जा रहा है। आने वाले दिनों में इसे और व्यापक स्तर पर लागू किया जाएगा
Saloni Kushwaha 
