राजस्थान मूल के IPS केके बिश्नोई और बरेली SP अंशिका वर्मा की सगाई, डांस ने लूटी महफिल
Krishna Kumar Bishnoi और Anshika Verma की सगाई में शानदार डांस ने सबका ध्यान खींचा। जल्द जोधपुर में होगी शादी, बड़े मेहमानों के शामिल होने की संभावना।
राजस्थान मूल के IPS अधिकारी कृष्ण कुमार (केके) बिश्नोई और बरेली SP अंशिका वर्मा की सगाई धूमधाम से संपन्न हुई। संभल में आयोजित समारोह में दोनों ने स्टेज पर शानदार डांस किया। इस दौरान केके बिश्नोई ने अंशिका वर्मा को गोद में उठाकर डांस किया, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया।
गानों पर खास परफॉर्मेंस, लुक्स भी बने चर्चा का विषय
सगाई समारोह में केके बिश्नोई ने ‘हम तुझको उठा कर ले जाएंगे’ गाने पर परफॉर्म किया, जबकि अंशिका वर्मा ने राजस्थानी गीत ‘थारी बोली प्यारी लागे’ पर डांस कर माहौल को और भी खास बना दिया। इस मौके पर अंशिका गोल्डन लहंगे में नजर आईं, वहीं केके ब्लैक सूट में दिखे।
बाड़मेर में हल्दी-संगीत, जोधपुर में होगी शादी
केके बिश्नोई बाड़मेर के धोरीमन्ना के निवासी हैं, जबकि अंशिका वर्मा प्रयागराज की रहने वाली हैं। शुक्रवार को बाड़मेर में हल्दी और संगीत समारोह आयोजित होगा। 29 मार्च को बारात धोरीमन्ना से जोधपुर पहुंचेगी, जहां शादी संपन्न होगी और 30 मार्च को रिसेप्शन रखा जाएगा।
2023 में शुरू हुई थी लव स्टोरी
दोनों की पहली मुलाकात साल 2023 में गोरखपुर पोस्टिंग के दौरान हुई थी। उस समय केके बिश्नोई SP सिटी थे और अंशिका वर्मा ट्रेनिंग पर थीं। यहीं से दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई।
शादी में शामिल हो सकते हैं बड़े मेहमान
इस शादी में कई बड़े मेहमानों के शामिल होने की संभावना है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी शादी के लिए आमंत्रित किया गया है।
Saloni Kushwaha 
