बांसवाड़ा में युवक की हत्या के बाद हिंसा, आगजनी-पथराव
बांसवाड़ा के टामटिया गांव में युवक की हत्या के बाद हिंसा भड़क गई। गुस्साई भीड़ ने घरों में आग लगाई और पुलिस पर पथराव किया, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात।
बांसवाड़ा जिले में एक युवक की निर्मम हत्या के बाद भरी बवाल और हिंसा भड़क गयी है। जिसका असर यह हुआ की गावं वालों ने आरोपी पक्ष के कई घरों और बाड़ों में आग लगा दी, साथ ही पुलिस पर भी पथराव कर दिया, जिससे इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बन गई है।
आपको बता दें की यह घटना रविवार देर रात बांसवाड़ा जिले के मोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत टामटिया गांव की बताई जा रही है। बताया जा रहा है की पुराणी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान कुल्हाड़ी के वार से गोविन्द पुत्र छगनलाल नामक युवक की मौत हो गयी है।
युवक की मौत की खबर जैसे ही गांव में फैली, उसके परिजन और आक्रोशित ग्रामीण उग्र हो उठे. गुस्साई भीड़ ने आरोपी पक्ष के घरों पर हमला बोल दिया. लोगों ने घरों में तोड़फोड़ की और कई घरों तथा बाड़ों को आग के हवाले कर दिया. आग की लपटें आसमान को छूने लगीं और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर पहुंची पुलिस टीम को भी भीड़ ने घेर लिया और उन पर पथराव शुरू कर दिया. पुलिसकर्मियों को बचाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी.
घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने तुरंत एक्शन लिया. बांसवाड़ा के पुलिस अधीक्षक (SP) सुधीर जोशी और सब डिविजनल मजिस्ट्रेट (SDM) मनसुख डामोर मौके पर पहुंचे. उन्होंने स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की और स्थिति को नियंत्रण में लाने का आश्वासन दिया. प्रशासन ने इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है. अतिरिक्त फोर्स बुलाकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है ताकि कोई और अप्रिय घटना न हो.
पुलिस के अनुसार, टामटिया गांव में लंबे समय से दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही थी. रविवार रात इस रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें गोविंद की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई. युवक की मौत के बाद उसके समर्थकों ने बिना किसी देरी के बदला लेने की कोशिश की, जिसके चलते आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं हुईं. पुलिस ने मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.
वर्तमान में गांव में तनाव बना हुआ है, लेकिन भारी पुलिस फोर्स की तैनाती से स्थिति कुछ हद तक नियंत्रण में है. स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और कानून अपने हाथ में न लें. प्रशासन ने कहा है कि दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी.
Ayush Pareek 
