बाबा बाल मुकुंदाचार्य का क्लीयर मैसेज...गाय, ऊंट, बछड़े की कुर्बानी सोचना भी मत
बकरीद के दिन को लेकर बीजेपी विधायक बाल मुकुंद आचार्य ने साफ कहा कि हमारे त्योहार मनाने से किसी और को तकलीफ हो, ऐसा नहीं होना चाहिए।
देशभर में आज बकरीद मनाया जा रहा है. इसी पर जयपुर की हवामहल सीट से बीजेपी विधायक बालमुंकुदाचार्य ने बड़ा बयान दिया है. कुर्बानी पर बीजेपी विधायक ने सख्त तेवर दिखाये और चेतावनी दी की ऊंट, गाय और बछड़े की कुर्बानी के बारे में सोचना भी मत. उन्होंने साफ संदेश दिया और कहा कि ये राजस्थान है और यहां कानून का राज है. त्योहार पर ऐसा कुछ न करें जिससे किसी दूसरे को तकलीफ हो।

सार्वजनिक जगहों पर कुर्बानी नहीं करने की अपील
बालमुकुंद आचार्य ने कहा कि ईद की खुशियां जरूर मनाएं, लेकिन पुरुषोत्तम मास और प्रदोष के दिन का भी ध्यान रखें. सार्वजनिक जगहों पर पशुओं की कुर्बानी नहीं करने की अपील करते हुए चेताया कि अगर कानून का उल्लंघन किया तो कानून अपना काम करेगा. बालमुकुंदाचार्य ने कहा कि सार्वजनिक स्थान पर जीव हत्या के अवशेष और खून बहने से किसी की भावनाएं आहत हुईं, तो यह उचित नहीं है.

राजस्थान में कानून का राज है:
बीजेपी विधायक ने अपील की कि जिन पशुओं के काटने पर पाबंदी है, उनकी कुर्बानी ना दें. उन्होनें कहा कि कुछ जगह से इस तरह के सवाल आए कि अगर कोई ऊंट गाय या बछड़े की बलि देता है तो क्या होगा? विधायक ने कहा कि जिन पशुओं की कुर्बानी देने की इजाजत नहीं है, उनके बारे में सोचना भी मत. विधायक बालमुकुंद आचार्य ने कहा कि यह राजस्थान है और यहां कानून का राज है. अगर ऐसी कोई भी कोशिश की तो कानून अपना काम करेगा.

जियो और जीने दो के भाव से मनाएं त्योहार
विधायक बाल मुकुंदाचार्य ने 'जियो और जीने दो' के भाव से त्योहार मनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि ईद का मौका है तो केक काटो, मिठाई बांटो, सबको अपनी खुशियों में जोड़ो. त्योहार का संदेश आपसी प्रेम, राष्ट्र सेवा और भाईचारे का होना चाहिए. हमारे त्योहार मनाने से किसी और को तकलीफ हो, ऐसा नहीं होना चाहिए।
देश-दुनिया की हर अपडेट खबरें सीर्फ यहां मिलेगी। PK टाइम्स पर हर पल की जानकारी सबसे पहले, क्योंकि हमारी टीम रहती है हर पल तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहिए अपडेट।
JP Sharma 
