राज्यसभा चुनाव: सतीश पूनिया और अलका गुर्जर के नाम का ऐलान, 18 जून को होगी वोटिंग
राजस्थान से राज्यसभा के लिए बीजेपी ने नाम का ऐलान कर दिया है।
राजस्थान में राज्यसभा के लिए सतीश पूनिया और अलका गुर्जर के नाम का ऐलान कर दिया है.
राजस्थान में तीन सीटों पर चुनाव है. दो सीटों पर बीजेपी चुनाव जीतती है और एक सीट कांग्रेस की। तीन सीटों पर 18 जून को वोटिंग होगी और उसी दिन नतीजे घोषित होंगे। केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, बीजेपी सांसद राजेंद्र गहलोत और कांग्रेस सांसद नीरज डांगी का 21 जून को कार्यकाल पूरा हो रहा है, इस कारण तीन सीट खाली हो रही है।
जातिगत समीकरणों को साधने की कोशिश की गई है. सतीश पूनिया का नाम पीके टाइम्स ने पहले ही बता दिया था. रेस में सबसे आगे सतीश पूनिया ही थे और जाट वोटबैंक को भी साधना था. इसी के साथ अलका गुर्जर का नाम भी चर्चा में था.
अलका गुर्जर को प्रत्याशी बनाकर भाजपा ने जातिगत समीकरणों को साधने की कोशिश की है। पूर्वी राजस्थान में गुर्जर समुदाय महत्वपूर्ण वोट बैंक है, जो सचिन पायलट के चलते अभी तक कांग्रेस के साथ बना हुआ है। ऐसे में अलका गुर्जर को प्रत्याशी बनाकर भाजपा ने इस वोट बैंक में सेंध लगाने की कोशिश की है। वहीं अलका गुर्जर लंबे समय से संगठन में सक्रिय है, एक बार विधायक और मंत्री रह चुकी है।
हरियाणा चुनाव में सतीश पूनिया ने मेहनत की थी. साथ ही ग्राउंड पर उतरकर काम करते नजर आते है. हमेशा एक्टिव रहने का फल उन्हें मिल गया है, साथ ही राजस्थान में जाट बाहुल्य सीटों पर बीजेपी कमजोर थी, लेकिन अब बीजेपी ने उसका तोड़ निकाल लिया है। उधऱ अलका गुर्जर लगातार संगठन में मेहनत कर रही थी. पार्टी के लिए उन्होंने राजस्थान विधानसभा में खूब प्रचार प्रसार किया था. साथ ही महिला होने के नाते बीजेपी तवज्जों देती नजर आई है। महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए और गुर्जर वोटबैंक पर साधने के लिए अलका गुर्जर पर भरोसा जताया है।

सतीश पूनिया के बारे में जानिए...
. पूर्व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष रहे
. हरियाणा में प्रभारी की जिम्मेदारी
. बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष रहे
. 2018 में पहली बार विधायक बनें
. छात्र राजनीति से सक्रिय राजनीति में आए
अलका गुर्जर के बारे में...
अलका गुर्जर का परिवार बीजेपी से जुड़ा रहा है
पति नाथूसिंह गुर्जर भी संगठन में वरिष्ठ पदों पर रह चुके हैं
पति डॉ. नाथू सिंह गुर्जर बीजेपी सरकार के वक्त मंत्री रहे
नाथू सिंह गुर्जर बीजेपी में वरिष्ठ पदों पर रहे हैं
राज्यसभा चुनाव का कार्यक्रम
. 01 जून को अधिसूचना जारी होने के साथ नामांकन शुरू हो गए
. 08 जून नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख है
. 09 जून को नामांकनों की जांच होगी और 11 जून तक नाम वापस लिए जा सकेंगे
. 18 जून को सुबह 9 से लेकर शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी
. 18 जून को शाम 5 बजे वोटों की गिनती होगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे
JP Sharma 
