US-Iran War: ट्रंप का अल्टीमेटम, आज रात बड़े हमले की चेतावनी
अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि तेहरान अपनी गतिविधियां नहीं रोकता तो अमेरिका बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई कर सकता है। Middle East में तनाव लगातार बढ़ रहा है।
मध्य-पूर्व में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि तेहरान “हद से ज्यादा घमंडी” हो गया है और यदि उसकी गतिविधियां नहीं रुकीं तो अमेरिका आज रात बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई करेगा।
ट्रंप ने दावा किया कि ईरान समर्थित हमलों के जवाब में अमेरिका सख्त कदम उठाने को तैयार है। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अमेरिका जरूरत पड़ने पर ईरान के तेल और गैस उद्योग पर पूर्ण नियंत्रण स्थापित कर सकता है।
बताया जा रहा है कि एक अमेरिकी सैन्य हेलीकॉप्टर को निशाना बनाए जाने के बाद दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है। ट्रंप के इस बयान के बाद पूरे मध्य-पूर्व में हालात और अधिक विस्फोटक होने की आशंका जताई जा रही है, जबकि वैश्विक बाजारों की नजर भी अब अमेरिका-ईरान टकराव के अगले कदम पर टिकी हुई है
Saloni Kushwaha 
