क्या ऋतिक रोशन भी सलमान की तरह जेल जाएंगे? भ्रामक विज्ञापन ने बढ़ाई चिंता
झालावाड़ में ऋतिक रोशन और माउंटेन ड्यू पर भ्रामक विज्ञापन का आरोप, कोर्ट ने दिया नोटिस। क्या सलमान खान के बाद रितिक रोशन भी जेल की राह पर हैं?
राजस्थान के झालावाड़ जिले में बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन और कोल्ड ड्रिंक ब्रांड माउंटेन ड्यू एक उपभोक्ता शिकायत के चलते कानूनी फंसा गए हैं। उपभोक्ता न्यायालय ने दोनों पक्षों को नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने के लिए निर्देश दिए हैं। यह मामला टीवी विज्ञापनों में किए गए दावों से जुड़ा है, जिनमें दावा किया गया कि माउंटेन ड्यू पीने से शरीर में असाधारण ऊर्जा और मानसिक स्फूर्ति आती है।
शिकायतकर्ता ने किया व्यक्तिगत प्रयोग
जालावाड़ बार एसोसिएशन के एडवोकेट गुरचरण सिंह ने दावा किया कि उन्होंने विज्ञापन से प्रभावित होकर खुद इस उत्पाद का सेवन किया, लेकिन किसी भी तरह की अतिरिक्त ऊर्जा या ताकत महसूस नहीं हुई। उनका कहना है कि यह प्रचार केवल उपभोक्ताओं को भ्रमित करने के लिए तैयार किया गया है।
कानूनी आधार और आरोप
परिवाद में यह बताया गया कि यह मामला उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 की धारा 2(28) के तहत ‘भ्रामक विज्ञापन’ की श्रेणी में आता है। शिकायत में कहा गया कि सेलिब्रिटी की लोकप्रियता का फायदा उठाकर झूठे दावे करना उपभोक्ताओं के अधिकारों का उल्लंघन है।
कोर्ट में जवाब देने की चुनौती
न्यायालय ने प्रारंभिक सुनवाई में तथ्यों को गंभीरता से लिया है। यदि आरोप साबित होते हैं, तो न केवल माउंटेन ड्यू कंपनी बल्कि ऋतिक रोशन पर भी भारी जुर्माना या कानूनी कार्रवाई हो सकती है। जिलावासियों में इस मामले को लेकर जोरदार चर्चा चल रही है और अगले सुनवाई तक सभी की निगाहें कोर्ट पर टिक गई हैं।
Saloni Kushwaha 
