जैसाराम की मौत, बेनीवाल ने RLP कार्यकर्ताओं को लगाया फोन और धरने में पहुंच गए हजारों कार्यकर्ता

गिरल लिग्नाइट माइंस के विरोध में जान गंवाने वाले जैसाराम मेघवाल का मामला तूल पकड़ता जा रहा है, अब हनुमान बेनीवाल भी इसमें कूद पड़े हैं।

जैसाराम की मौत, बेनीवाल ने RLP कार्यकर्ताओं को लगाया फोन और धरने में पहुंच गए हजारों कार्यकर्ता

बाड़मेर के गिरल लिग्नाइट माइंस को लेकर धरने में जैसाराम मेघवाल की मौत पर अब सियासत जोरों पर है। एक तरफ सरकार और प्रशासन झुकने को तैयार नहीं है. तो अब राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने भी मोर्चा खोल दिया है.

जैसे ही जैसाराम मेघवाल की मौत की खबर हनुमान बेनीवाल को लगी, उन्होंने बाड़मेर में RLP कार्यकर्ताओं को तुरंत अस्पताल में पहुंचने का आदेश दे दिया. फिर क्या था हनुमान समर्थकों ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ित परिवार के साथ आवाज उठाई। सीधे शब्दों में कहा कि परिवार के साथ न्याय होना चाहिए


MLA भाटी ने प्रशासन पर लगाया आरोप
उधर निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी लगातार मजदूरों की आवाज उठा रहे हैं. भाटी ने आरोप लगाया कि, मजदूर पिछले दो महीने से धरने पर बैठे हैं, लेकिन प्रशासन गहरी नींद में सोया हुआ है। प्रशासन के निरंकुश और तानाशाही रवैये के कारण ही आज यह मौत हुई है और गरीब मजदूर जैसाराम की हत्या प्रशासन ने की है।


भाटी बोले-जनता माफ नहीं करेगी
विधायक भाटी ने आरोप लगाया - खुलेआम पिस्तौल घुमाई गई, जिसको लेकर प्रशासन मूकदर्शक बना रहा, आज यह स्थिति पैदा हुई है इसके लिए कौन जिम्मेदार है, यह सिस्टम की ओर से की गई हत्या है, इनको जनता कभी माफ नहीं करेगी। दो महीने से धरना स्थल पर तहसीलदार, एसडीएम समेत तमाम प्रशासनिक अधिकारी नहीं आए, कोई जिम्मेदार व्यक्ति गिरल गांव में आकर मजदूरों की बात को नहीं सुना, एक विधायक को मजदूरों की मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट के अंदर पेट्रोल छिड़कना पड़े, उसके बावजूद प्रशासन गहरी नींद में सोया हुआ है


देश-दुनिया की हर अपडेट खबरें सिर्फ यहां मिलेगी। PK टाइम्स पर हर पल की जानकारी सबसे पहले, क्योंकि हमारी टीम रहती है हर पल तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहिए अपडेट। प्ले स्टोर से PKTIMES एप भी डाउनलोड कर आप देख सकते हैं तमाम खबरें।।