भाजपा बंगाल के लिए जारी करेगी भरोसे का पत्र; यह TMC के 'भय राज' से मुक्ति का आधार - शाह

पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले BJP ने ‘भरोसे का पत्र’ जारी किया। अमित शाह की मौजूदगी में बड़ा ऐलान, AIMIM ने AJUP से गठबंधन तोड़ा।

भाजपा बंगाल के लिए जारी करेगी भरोसे का पत्र; यह TMC के 'भय राज' से मुक्ति का आधार - शाह

भारतीय जनता पार्टी आज पश्चिम बंगाल के लिए घोषणा पत्र जारी कर रही है। कोलकाता में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे हैं। भाजपा ने इसे 'भरोसे का पत्र' नाम दिया है।

उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा- TMC से त्रस्त बंगाल अब परिवर्तन चाहता है। आज कोलकाता में TMC के ‘भय राज’ से बंगाल को मुक्त करने के आधार, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ का विमोचन करूंगा।

इधर, असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम (AIMIM) ने हुमायूं कबीर की पार्टी आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) से गठबंधन तोड़ लिया है। दोनों पार्टियों ने 25 मार्च को पश्चिम बंगाल चुनाव साथ लड़ने की घोषणा की थी। अब AIMIM चुनाव में अकेले उतरेगी।

AIMIM के X हैंडल पर लिखा गया- हुमायूं कबीर के हालिया खुलासों ने यह दिखा दिया है कि बंगाल के मुसलमान कितने असुरक्षित हैं। AIMIM ऐसे किसी भी बयान से खुद को नहीं जोड़ सकती, जिसमें मुसलमानों की निष्ठा या ईमानदारी पर सवाल उठाए जाएं।

बंगाल में 23- 29 अप्रैल को वोटिंग, तमिलनाडु में 23 अप्रैल को सिंगल फेज में मतदान

बंगाल में वोटिंग दो चरणों में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को होगा, जबकि तमिलनाडु में सभी सीटों पर 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। भाजपा आज पश्चिम बंगाल के लिए अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी करेगी।

इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा शाह पश्चिमी मेदिनीपुर में जनसभा और खड़गपुर में रोड शो करेंगे। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के तहत गुरुवार को असम, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में वोटिंग खत्म हुई।