डिजिटल अरेस्ट गैंग का भंडाफोड़, 74 वर्षीय महिला से 24 करोड़ की ठगी
Karnataka State Cyber Command ने ‘डिजिटल अरेस्ट’ साइबर फ्रॉड रैकेट का खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने खुद को CBI और ED अधिकारी बताकर 74 वर्षीय महिला से 24 करोड़ रुपये की ठगी की।
Karnataka State Cyber Command ने बड़े साइबर फ्रॉड रैकेट का खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि इन लोगों ने खुद को Central Bureau of Investigation (CBI) और Enforcement Directorate (ED) के वरिष्ठ अधिकारी बताकर 74 वर्षीय महिला से 24 करोड़ रुपये की ठगी की।
छह राज्यों से जुड़े आरोपी गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है:
एन. शिवाग्नानम — एरोड, Tamil Nadu
अक्काच मलिक — Mumbai
पालक भाई पटेल — Ahmedabad
अमित नरेंद्र पटेल — अहमदाबाद
ओम प्रकाश राजपूत — New Delhi
गौरव कुमार — Bihar
डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर डराकर वसूले करोड़ों
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने 10 फरवरी से 24 अप्रैल के बीच महिला को लगातार डराकर पैसे ट्रांसफर करने के लिए मजबूर किया। महिला ने:
26 अलग-अलग ट्रांजैक्शन किए
23 म्यूल बैंक खातों में पैसे भेजे
कुल 24 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए
ये खाते देश के 10 अलग-अलग बैंकों में फैले हुए थे।
बैंक अलर्ट से खुला मामला
24 अप्रैल को यह मामला तब सामने आया जब बैंक ने संदिग्ध लेनदेन की सूचना साइबर कमांड यूनिट को दी। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आगे होने वाले ट्रांसफर रोक दिए।
पुलिस के अनुसार:
लगभग 3 करोड़ रुपये तत्काल बचा लिए गए
बाद में विभिन्न खातों को फ्रीज कर 4 करोड़ रुपये से अधिक सुरक्षित किए गए
कोर्ट के आदेश से करीब 1.5 करोड़ रुपये की रिकवरी भी हुई
साइबर कमांड ने कैसे पकड़ा नेटवर्क
जांच के दौरान पुलिस ने उन बैंक खातों की पहचान की जिनका इस्तेमाल अपराध की रकम को अलग-अलग खातों में घुमाने और छिपाने के लिए किया जा रहा था।
Pranab Mohanty ने कहा कि
“एनसीआरपी पोर्टल की मदद से कई म्यूल खातों को फ्रीज किया गया और करोड़ों रुपये बचाने में सफलता मिली।”
पुलिस ने क्या-क्या बरामद किया
जांच एजेंसियों ने आरोपियों के पास से:
6 मोबाइल फोन
डिजिटल सबूत
बैंकिंग रिकॉर्ड
Saloni Kushwaha 
