10 दिन में 8 रुपये महंगा पेट्रोल-डीजल, जनता कर रही त्राहि-त्राहि

चुनाव खत्म होते ही जनता पर महंगाई का अटैक लगातार हो रहा है, पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी हो रही है।

10 दिन में 8 रुपये महंगा पेट्रोल-डीजल, जनता कर रही त्राहि-त्राहि

इन दिनों जनता पर महंगाई की मार लगातार जारी है, 10 दिन में चार बार पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी होने से लोग त्राहि-त्राहि कर रहे हैं, करीब 8 रुपये तक पेट्रोल और साढ़े सात रुपये तक डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं.

बता दें, 15 मई को ईंधन के दामों में पहली बढ़ोतरी की गई थी, जिसके बाद यह सिलसिला लगातार जारी है. पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर अब विपक्ष ने सरकार पर कई सवाल खड़े किए हैं.


कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'महंगाई मैन' मोदी ने 11 दिनों में पेट्रोल-डीजल 8 रुपये महंगा कर दिया. पार्टी ने कहा कि आज फिर पेट्रोल पर 2.87 रुपये और डीजल पर 2.80 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि अपने पूंजीपति दोस्तों को फायदा पहुंचाने के लिए मोदी सरकार जनता की जेब पर बोझ डाल रही है.


वहीं, आम आदमी पार्टी के मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने एक्स पर लिखा कि मोदी सरकार जनता को तिल-तिल मार रही है. उन्होंने लिखा, पिछले 10 दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 7.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. अनुराग ढांडा ने बताया कि दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये के पार पहुंच गई है, जहां पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर हो गया है.


चुनाव के बाद बढ़ती महंगाई
दरअसल ईरान-इजरायल युद्ध के बाद पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी हो जाती लेकिन पांच राज्यों में चुनाव थे तो बीजेपी ने इस पर रिस्क नहीं लिया. और अब चुनाव खत्म होते ही बीजेपी ने एक साथ नहीं करके थोड़े थोडे करके पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा दिए हैं. जानकारों की मानें तो अभी कम से कम 10 से 20 रुपये तक सरकार बढ़ा सकती है. यानि कि जनता को 120-130 रुपये तक पेट्रोल मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।