ट्रंप की बेटी इवांका की हत्या की कोशिश, IRGC ने रची थी साजिश, अब हुआ खुलासा !
डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका की साजिश का खुलासा हुआ है।
दुनिया के सबसे ताकतवर देश के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी की खौफनाक साजिश का पर्दाफाश हुआ है, हम बात कर रहें है अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप की, जिनकी हत्या की साजिश का पूरा प्लान अब खुलासे से पता चला है. ईरान की सेना 'इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स' (IRGC) से ट्रेनिंग पाए एक खतरनाक आतंकवादी ने इवांका ट्रंप की जान लेने का पूरा प्लान तैयार कर लिया था.
'द पोस्ट' अखबार को मिली जानकारी के मुताबिक, ये आतंकी छह साल पहले अमेरिकी ड्रोन हमले में मारे गए अपने गुरु और ईरानी सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत का बदला लेना चाहता था.
सुरक्षा एजेंसियों ने इवांका ट्रंप की हत्या का प्लान बना रहे आतंकी को पकड़ लिया है. उसकी पहचान 32 साल के मोहम्मद बाकर साद दाऊद अल-सादी के तौर पर हुई है. वो इराकी नागरिक बताया जा रहा है.

कासिम सुलेमानी की मौत का बदला लेना मकसद !
दरअसल 6 साल पहले बगदाद में डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर अमेरिका ने एक बड़े ऑपरेशन में ईरान के शीर्ष सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी को मार गिराया था. बस तभी से अपने गुरु की मौत का बदला लेने के लिए अल-सादी ने ठान ली थी. तभी से ट्रंप परिवार को तबाह करने की फिराक में था.

इवांका को जान से मारने की कसम
आरोपी अल-सादी ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के परिवार, खासकर उनकी बेटी इवांका ट्रंप को जान से मारने की कसम खाई थी. जांच के दौरान सुरक्षा बलों को अल-सादी के पास से फ्लोरिडा में मौजूद इवांका ट्रंप के आलीशान घर का पूरा ब्लूप्रिंट भी बरामद हुआ है. वो काफी समय से उनके घर की रेकी कर रहा था.
JP Sharma 
