अयोध्या में 'दशरथ पथ', CM योगी बनेंगे सेतु !
राजा दशरथ की समाधि तक 15 KM लंबा बनेगा पथ
अयोध्या राम की नगरी, जो आज दुनियाभर में अपनी अलग पहचान बनाए हुए है। आस्था और विरासत में अयोध्या प्रतीक बनती जा रही है. रामपथ, भक्ति पथ के बाद, अब भव्य कॉरिडोर दशरथ पथ बनने जा रहा है. ये सिर्फ एक सड़क नहीं बल्कि लोगों को राजा दशरथ की याद दिलाएगी, उस दौर की स्मृतियों की गवाही बनेगा.

साकेत पेट्रोल पंप से बिल्वहरी घाट तक बन रहे इस 15 किलोमीटर लंबे मार्ग पर कम दूरी पर मूर्तियों से सजावट होगी, 15 किलोमीटर लंबा मार्ग हर किसी को आकर्षित करेगा. डिवाइडर पर 30 विशाल स्तंभ लगाए जाएंगे. इन स्तंभों पर योग की 15 हस्त मुद्राएं और 15 शस्त्र मुद्राएं दर्शाती आकर्षित प्रतिमाएं लगाई जाएंगी. करीब 6 फीट ऊंची ये कलाकृतियां इस मार्ग को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक वैभव से भर देंगी.

जैसे-जैसे आप इस पथ पर आगे बढ़ेंगे आपको भारतीय योग परंपरा और शौर्य की झलक आपके साथ चलती नजर आएंगी... यह अनुभव साधारण सड़क यात्रा जैसा नहीं संस्कृति की जीवंत यात्रा जैसा होगा।

राजा दशरथ के समाधि स्थल तक यह मार्ग जोड़ेगा. भगवान श्री राम के पिता महाराज दशरथ के समाधि स्थल तक करीब 15 किलोमीटर तक पारंपरिक और मूर्तियों का खासा ध्यान इसमें रखा जाएगा। अब तक यहां पहुंचने पर लोगों को परेशानी होती थी लेकिन अब दशरथ पथ के बन जाने के बाद यात्रा बेहद आसान, सुविधाजनक बन जाएगी, इस पथ के सौंदर्यीकरण पर करीब 85 लाख रुपये खर्च होंगे, पथ के तैयार होने पर गौरवशाली धरती के इस पथ के जरिए बच्चों को इतिहास की झलक देखने को मिलेगी।
Ayush Pareek 
