200 रन बनाने का इंतजार है…’ वैभव सूर्यवंशी पर ललित मोदी का बड़ा दावा, बोले- दुनिया का नंबर-1 सुपरस्टार बनोगे

आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की ललित मोदी ने जमकर तारीफ की है। आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ने कहा कि वैभव भविष्य में दुनिया के नंबर-1 सुपरस्टार बन सकते हैं और उन्हें पैसा सिर पर नहीं चढ़ने देना चाहिए।

200 रन बनाने का इंतजार है…’ वैभव सूर्यवंशी पर ललित मोदी का बड़ा दावा, बोले- दुनिया का नंबर-1 सुपरस्टार बनोगे
Vaibhav Suryavanshi

आईपीएल 2026 में अपने शानदार प्रदर्शन से चर्चा में आए युवा बल्लेबाज Vaibhav Suryavanshi की तारीफ अब लगातार बढ़ती जा रही है। इसी बीच आईपीएल के पूर्व चेयरमैन Lalit Modi ने सोशल मीडिया पर उनकी जमकर सराहना की है।

ललित मोदी ने अपने पोस्ट में लिखा, “मैं उस दिन का इंतजार कर रहा हूं, सूर्यवंशी, जब तुम 200 रन बनाओगे। मैं वादा करता हूं, पैसा कभी अपने दिमाग पर मत चढ़ने देना। तुम दुनिया के नंबर-1 सुपरस्टार बनोगे, हॉलीवुड या बॉलीवुड के किसी भी स्टार से बड़े। किसी की बात मत सुनना, बस दिल से खेलना।”

आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी और निडर अंदाज से क्रिकेट प्रेमियों को प्रभावित किया है। उनकी प्रतिभा को देखते हुए कई दिग्गज खिलाड़ी और क्रिकेट विशेषज्ञ उन्हें भारतीय क्रिकेट का अगला बड़ा सितारा बता रहे हैं। ललित मोदी की यह टिप्पणी भी इसी बात का संकेत है कि क्रिकेट जगत को इस युवा बल्लेबाज से भविष्य में बड़ी उम्मीदें हैं।