Commonwealth Games 2026: प्रीति पवार ने जीता गोल्ड मेडल, फाइनल में कनाडा की मुक्केबाज को एकतरफा अंदाज में हराया

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय मुक्केबाज प्रीति पवार ने कनाडा की सवानाह डेलगाडो को हराकर गोल्ड मेडल जीता। जानें फाइनल मुकाबले और पूरे टूर्नामेंट का प्रदर्शन।

Commonwealth Games 2026: प्रीति पवार ने जीता गोल्ड मेडल, फाइनल में कनाडा की मुक्केबाज को एकतरफा अंदाज में हराया
Priti pawar

Commonwealth Games 2026: भारतीय मुक्केबाज प्रीति पवार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। फाइनल मुकाबले में उन्होंने कनाडा की डेलगाडो सवानाह को एकतरफा अंदाज में हराकर भारत को स्वर्ण पदक दिलाया।

फाइनल में पूरी तरह हावी रहीं प्रीति

22 वर्षीय प्रीति पवार ने मुकाबले के तीनों राउंड में अपना दबदबा बनाए रखा। उनके आक्रामक खेल और बेहतरीन तकनीक के सामने कनाडाई मुक्केबाज टिक नहीं सकीं। मुकाबले के बाद सभी पांचों जजों ने सर्वसम्मति से प्रीति के पक्ष में फैसला सुनाया, जिसके साथ उन्होंने स्वर्ण पदक जीत लिया।

पहली बार जीता कॉमनवेल्थ गेम्स का पदक

यह प्रीति पवार के करियर का पहला कॉमनवेल्थ गेम्स पदक है और उन्होंने इसे सीधे गोल्ड मेडल में बदल दिया। 22 वर्षीय भारतीय मुक्केबाज के लिए यह उपलब्धि उनके करियर का अब तक का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन माना जा रहा है।

पूरे टूर्नामेंट में रहा एकतरफा प्रदर्शन

  • प्रीति पवार ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार लय बनाए रखी और सभी मुकाबलों में प्रभावशाली जीत दर्ज की।
  • पहले राउंड में उन्होंने मलावी की मुक्केबाज को नॉकआउट कर दिया।
  • इसके बाद नॉर्दर्न आयरलैंड की खिलाड़ी को हराकर क्वार्टर फाइनल पार किया।
  • सेमीफाइनल में जाम्बिया की मुक्केबाज को एकतरफा मुकाबले में मात देकर फाइनल में जगह बनाई।
  • फाइनल में कनाडा की डेलगाडो सवानाह को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया।

प्रीति पवार की इस जीत से भारत के पदक तालिका में भी अहम बढ़त मिली है और उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय मुक्केबाजी का गौरव बढ़ाया है