“सड़क मांगी तो मंत्री बोले-सांप,बिच्छू भेज दूं?

अलवर के राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र में वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री संजय शर्मा का एक बयान चर्चा में है। ग्रामीणों ने सड़क की मांग रखी तो मंत्री ने मजाकिया अंदाज में सांप, बिच्छू और टाइगर भेजने की बात कह दी, जिससे मंच पर हंसी छा गई। हालांकि बाद में उन्होंने मांग को जायज बताते हुए सड़क निर्माण का आश्वासन दिया और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से बात करने की बात कही। कार्यक्रम में सांसद भूपेंद्र यादव की भी सराहना की गई।

“सड़क मांगी तो मंत्री बोले-सांप,बिच्छू भेज दूं?

अलवर के राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र में वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री संजय शर्मा एक विशाल मेले में पहुंचे। ग्रामीणों ने गूगडोद चौराहे से पाटन तक, खरखड़ी चावण्ड सिंह से सैनी धर्मशाला और मनसा माता मंदिर से मानपुरा तक नई सड़क बनाने की जोरदार मांग रखी।मंत्री ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, “मैं वन मंत्री हूं ना! भालू चाहिए तो भेज दूं, पैंथर भेज दूं, टाइगर चाहिए तो भेज दूं… सांप, बिच्छू, नेवला भी भेज सकता हूं!” सुनकर पूरा मंच हंसी से गूंज उठा.....

इसके बाद मंत्री ने तुरंत गंभीर होकर कहा, “मजाक छोड़िए, सड़क की मांग जायज है। जहां वन विभाग की अड़चन है, वहां पोर्टल पर आवेदन करें। एनओसी देने का पूरा काम हम कराएंगे। बाकी सड़क के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आग्रह करेंगे। जल्द ही आपको सड़क की सौगात मिलेगी।मंत्री ने बुजुर्ग महिलाओं से कहा, “आप मेरे घर या ऑफिस आया करें, मेरी बहू आपके पैर दबाएगी। हम दोनों मिलकर आपकी सेवा करेंगे।” उन्होंने राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ की जनता और अलवर सांसद भूपेंद्र यादव की भी खूब तारीफ की।कार्यक्रम में मंत्री को पगड़ी बांधी गई और फूल बरसाए गए। ग्रामीणों के चेहरे पर अब उम्मीद की किरण दिख रही है।