कोटपूतली-बहरोड़ में रीको घिलोठ औद्योगिक क्षेत्र के गोदाम में भीषण आग, 10 करोड़ का नुकसान

कोटपूतली-बहरोड़ के रीको घिलोठ औद्योगिक क्षेत्र में एक बड़े ट्रांस कंपनी के गोदाम में भीषण आग लगी। लगभग 5 करोड़ रुपये का माल जलकर खाक हुआ, जबकि बिल्डिंग और मशीनरी सहित कुल नुकसान 10 करोड़ के करीब पहुंचा। कोई हताहत नहीं हुआ।

कोटपूतली-बहरोड़ में रीको घिलोठ औद्योगिक क्षेत्र के गोदाम में भीषण आग, 10 करोड़ का नुकसान

कोटपूतली-बहरोड़ के रीको घिलोठ औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार देर रात एक बड़े ट्रांस कंपनी के गोदाम में आग लग गई, जिसने मिनटों में 50 हजार स्क्वेयर फीट क्षेत्र में फैलकर विकराल रूप धारण कर लिया। प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार लगभग 5 करोड़ रुपये का माल जल गया और बिल्डिंग-मशीनरी मिलाकर कुल नुकसान 10 करोड़ के करीब है, जबकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

इलाके में मची अफरा-तफरी

आपको बता दें की आग लगने के बाद इलाकों में अपराध अफ्रीका माहौल बन गया। पूरे औद्योगिक क्षेत्र में धुएं के गुबार फैल गए।मांढन, शाहजहांपुर नीमराणा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आप पर काबू पाया गया। 

5 करोड़ का हुआ नुकसान 

आग लगने के कारण गोदाम में रखा 5 करोड़ का कीमती सामान जलकर खाक हो गया। जिसमें वाहनों के पार्ट्स रखे थे। बिल्डिंग और मशीनरी को मिलाकर कुल 10 करोड़ रुपये का अनुमानित नुकसान हुआ है। गोदाम में लगी आग पर रीको घिलोठ फायर ब्रिगेड, नीमराणा और बहरोड़ से बुलाई गई जिन्होंने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया।

जिला प्रशासन ने भी तुरंत कार्रवाई की और एसडीएम, तहसीलदार, डिप्टी और एसपी खुद मौके पर पहुंचे। हालांकि इसमें कोई जान का नुकसान नहीं हुआ है।