Today Rajasthan Weather : राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, विभाग ने दी आंधी बारिश की चेतावनी

Today Rajasthan Weather : मौसम विभाग की माने तो राजस्थान में 26 मार्च से 31 मार्च के बीच प्रदेश में दो अलग-अलग वेदर सिस्टम सक्रिय हो सकते हैं, जिससे कई इलाकों में आंधी और बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

Today Rajasthan Weather : राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, विभाग ने दी आंधी बारिश की चेतावनी
Rajasthan Weather

Today Rajasthan Weather : राजस्थान में इस साल मौसम का मिजाज अलग ही रूप ले रखा है। जहां मार्च के अंतिम दिनों में राजस्थान में लू के थपेड़े और सूरज की तपिश परेशान करने लगती थी लेकिन इस बार बादलों की मेहरबानी और पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम ने अलग ही रूप ले रखा है। मौसम के मिजाज के चलते एक तरफ जहां खुशी है तो वहीं, किसानों के लिए परेशानी खड़ी कर रहा है। मौसम विभाग की माने तो राजस्थान में 26 मार्च से 31 मार्च के बीच प्रदेश में दो अलग-अलग वेदर सिस्टम सक्रिय हो सकते हैं, जिससे कई इलाकों में आंधी और बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। हालांकि 24 और 25 मार्च को मौसम साफ रहने की संभावना है।

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने मौसम की जानकारी देते हुए बताया कि आने वाले दिनों में लगातार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पूर्वी और उत्तरी राजस्थान में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं , 29 से 31 मार्च के बीच एक मजबूत सिस्टम सक्रिय होने की संभावना है, जिससे उत्तर-पश्चिम और उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों में तेज आंधी और मेघगर्जन के साथ बारिश हो सकती है।

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम?

बात करें पिछले 24 घंटे के मौसम की तो प्रदेश के अलग अलग शहरों में हल्की बारिश दर्ज की गई। जयपुर, हनुमानगढ़, झुंझुनूं सहित कई जिलों में हल्की बारिश हुई। वहीं, कोटा और बारां में दोपहर के समय बारिश दर्ज की गई। झालावाड़, सवाई माधोपुर और बूंदी में बादल छाए रहे।

राजधानी जयपुर की बात करें तो बीते दिन सुबह से यहां गरज-चमक के साथ बारिश हुई, जिसमें शहर में 1 मिमी से 8 मिमी वर्षा दर्ज की गई। तापमान करीब 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के बाद अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री और न्यूनतम 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।