राजस्थान में 5वीं-8वीं का रिजल्ट कल जारी, 26 लाख छात्रों का इंतजार खत्म

राजस्थान बोर्ड का नया शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल 2026 से शुरू होगा। इसी कारण रिजल्ट समय से पहले जारी किया जा रहा है।

राजस्थान में 5वीं-8वीं का रिजल्ट कल जारी, 26 लाख छात्रों का इंतजार खत्म

राजस्थान के लाखों छात्रों और उनके अभिभावकों के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान स्कूल शिक्षा विभाग (RBSE) 24 मार्च 2026 को कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट जारी करेगा। इस साल इन परीक्षाओं में लगभग 26 लाख से अधिक बच्चों ने हिस्सा लिया था।

 रिजल्ट में नए नियम

इस बार छात्रों के लिए नियम सख्त किए गए हैं। उन्हें पास होने के लिए

हर विषय में कम से कम 33% अंक हासिल करना अनिवार्य होगा।

कुल मिलाकर भी न्यूनतम अंक पूरे होने चाहिए।

यदि कोई छात्र न्यूनतम अंक हासिल नहीं कर पाता है, तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा का मौका मिलेगा। यह परीक्षा रिजल्ट आने के लगभग 45 दिन के भीतर आयोजित की जाएगी।

 रिजल्ट कैसे चेक करें

छात्र और अभिभावक अपना रिजल्ट राजस्थान स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।

स्टेप-बाय-स्टेप

वेबसाइट खोलें और संबंधित कक्षा का लिंक चुनें।

रोल नंबर और जिला/जन्मतिथि दर्ज करें।

रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा; इसे डाउनलोड और प्रिंट भी किया जा सकता है।

परीक्षा की जानकारी

कक्षा 8वीं: 19 फरवरी से 4 मार्च 2026

कक्षा 5वीं: 20 फरवरी से 6 मार्च 2026

दोनों परीक्षाएं पूरे राज्य में समय पर संपन्न हुई थीं।

नया शैक्षणिक सत्र

राजस्थान बोर्ड का नया शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल 2026 से शुरू होगा। इसी कारण रिजल्ट समय से पहले जारी किया जा रहा है।

छात्र अब अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बार परिणाम न केवल बच्चों की मेहनत का पैमाना होगा, बल्कि उन्हें अगले शैक्षणिक सत्र की तैयारियों में भी मदद करेगा।