हरिभाऊ बागडे जोधपुर दौरे पर: दीक्षांत समारोह में 192 छात्रों को डिग्री, 9 को मिलेंगे गोल्ड मेडल
राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे जोधपुर दौरे पर पहुंचे। सरदार पटेल पुलिस यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में 192 छात्रों को डिग्री और 9 को गोल्ड मेडल प्रदान किए जाएंगे।
राजस्थान के राज्यपाल डॉ. हरिभाऊ बागडे रविवार को एक दिवसीय प्रवास पर जोधपुर पहुंचे। एयरफोर्स स्टेशन पर जिला केलक्टर आलोक रंजन, DCP मनीष चौधरी, सरदार पटेल पुलिस, सुरक्षा एवं दांडिक न्याय विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आलोक त्रिपाठी सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया।
राज्यपाल को एयरफोर्स स्टेशन पर गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। इसके बाद वे सरदार पटेल पुलिस, सुरक्षा एवं दांडिक न्याय विश्वविद्यालय के चौथे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इस समारोह में पुलिस, सुरक्षा और दांडिक न्याय क्षेत्र के छात्रों को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी।
कार्यक्रम में 192 विद्यार्थियों को दीक्षांत समारोह में डिग्री का वितरण किया जाएगा। इसमें मुख्य अतिथि विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी होंगे। जबकि विशिष्ट अतिथि गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म होंगे।
9 छात्रों को मिलेंगे गोल्ड मेडल
कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यपाल हरिभाऊ बागडे करेंगे। समारोह में 13 कोर्सेज में शामिल 9 छात्रों को गोल्ड मेडल दिया जाएगा। जिनमें 6 छात्राएं शामिल हैं। जबकि चार कोर्सेज में 5 से कम छात्र-छात्राओं के प्रवेश लेने के कारण में कोई गोल्ड मेडल नहीं मिलेगा।
Ayush Pareek 
