PM मोदी के नाम नया रिकॉर्ड, NDA बैठक में चंद्रबाबू नायडू ने पेश किया अभिनंदन प्रस्ताव
नई दिल्ली में आयोजित NDA बैठक में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री N. Chandrababu Naidu ने प्रधानमंत्री Narendra Modi के सम्मान में अभिनंदन प्रस्ताव पेश किया। प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुआ और पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना की गई।
नई दिल्ली में आयोजित एनडीए के मुख्यमंत्रियों और सहयोगी दलों के नेताओं की बैठक में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और टीडीपी प्रमुख N. Chandrababu Naidu ने प्रधानमंत्री Narendra Modi के सम्मान में विशेष अभिनंदन प्रस्ताव पेश किया। यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।
प्रस्ताव प्रधानमंत्री मोदी द्वारा लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में देश के इतिहास में सबसे लंबे समय तक पद पर बने रहने का नया रिकॉर्ड स्थापित करने के उपलक्ष्य में लाया गया। पीएम मोदी ने 4,399 दिनों का कार्यकाल पूरा कर यह ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम की है।
बैठक में अपने संबोधन के दौरान चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन और सांस्कृतिक पुनर्जागरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।
नायडू ने ‘नेशन फर्स्ट’ की भावना को मोदी सरकार की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि एनडीए का लक्ष्य ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करना है। साथ ही उन्होंने आंध्र प्रदेश के लिए ‘स्वर्ण आंध्र’ विजन को आगे बढ़ाने में केंद्र सरकार और एनडीए के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
बैठक में मौजूद एनडीए के अन्य मुख्यमंत्रियों और सहयोगी दलों के नेताओं ने भी इस अभिनंदन प्रस्ताव का समर्थन किया और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहना की।
Saloni Kushwaha 
