जैसाराम मेघवाल की मौत, अब रविंद्र सिंह भाटी का अगला कदम क्या ?

बाड़मेर में आज सुबह ही सियासी पारा हाई हो गया, जब गिरल लिग्नाइट माइंस को लेकर चल रहे धरने में मजदूर जैसाराम मेघवाल की मौत हो गई।

जैसाराम मेघवाल की मौत, अब रविंद्र सिंह भाटी का अगला कदम क्या ?

बाड़मेर में सियासी पारा हाई है. जिस गिरल माइंस को लेकर दो महीने से भी ज्यादा का समय बीत गया. वहां पर धरने पर बैठे जैसाराम की मौत के बाद अब विवाद बढ़ता नजर आ रहा है। घटना के बाद शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने मोर्चा संभाल लिया है, अस्पताल के बाहर भाटी धरने पर बैठ गए। भाटी ने आरोप लगाया है कि इतने दिन से धरना जारी है लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।  

"प्रशासन ने की मजदूर जैसाराम की हत्या"
प्रशासन के निरंकुश और तानाशाही रवैये के कारण ही आज यह मौत हुई है और गरीब मजदूर जैसाराम की हत्या प्रशासन ने की है।

  • मृतकों के परिजनों की मांग...
    एक करोड़ की सहायता
    दो बेटों को माइंस कंपनी में नौकरी
    जैसाराम की पत्नीको आंगनवाड़ी में नौकरी
    भूमिहीन होने के कारण भूमि आवंटन
    लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई हो

  • गिरल माइंस का विरोध, ये प्रमुख मांग
    . 8 घंटे की ड्यूटी लागू की जाए
    . स्थानीय लोगों को नौकरी में प्राथमिकता मिले
    . मजदूरों को उचित सैलरी दी जाए
    . धरने पर बैठे मजदूरों का बकाया वेतन दें
    . Bonus Act 1965 के अनुसार बोनस मिले
    . मजदूरों के लिए चाय-नाश्ते की व्यवस्था हो

इसीलिए हो रहा गिरल माइंस का विरोध
राजस्थान स्टेट माइंस एंड मिनरल्स लिमिटेड (RSMML) की गिरल में लिग्नाइट माइंस की ओर से थुंबली समेत आसपास के इलाकों में जमीन अधिग्रहण कर कोयला खनन किया जा रहा है।
आरोप है कि कंपनी ने स्थानीय लोगों को रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन अब युवाओं को नौकरी से निकाला जा रहा है। इसी से प्रभावित किसान और गांव के युवा 9 अप्रैल से गिरल गांव में धरने पर बैठे हैं।
बाड़मेर जिले के गिरल लिग्नाइट माइंस में स्थानीय श्रमिकों, ड्राइवरों और ग्रामीणों का आंदोलन पिछले 39 दिन से जारी है।
उनकी मांग है कि 8 घंटे की ड्यूटी लागू की जाए और नौकरी के लिए स्थानीय लोगों को प्राथमिकता दी जाए।


देश-दुनिया की हर अपडेट खबरें सिर्फ यहां मिलेगी। PK टाइम्स पर हर पल की जानकारी सबसे पहले, क्योंकि हमारी टीम रहती है हर पल तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहिए अपडेट। प्ले स्टोर से PKTIMES एप भी डाउनलोड कर आप देख सकते हैं तमाम खबरें।।