बाड़मेर में शहर कोतवाल की बहादुरी, मनोज कुमार परिहार के साहस से टला बड़ा हादसा
बाड़मेर की विष्णु कॉलोनी स्थित एक पशुबाड़े में अचानक भीषण आग लग गई
बाड़मेर की विष्णु कॉलोनी स्थित एक पशुबाड़े में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे बाड़े को अपनी चपेट में ले लिया। अंदर रखा पशुआहार आग को और भड़काता रहा। हादसे में चार गायों और एक बछड़े की जिंदा जलने से मौत हो गई, जबकि एक गाय गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थिति तब और गंभीर हो गई जब पता चला कि बाड़े में गैस सिलेंडर भी रखे हुए हैं। सिलेंडरों में विस्फोट होने पर आसपास का पूरा रिहायशी इलाका खतरे में आ सकता था। इसी दौरान बाड़मेर शहर कोतवाल मनोज कुमार परिहार ने अदम्य साहस का परिचय दिया। उन्होंने धुएं और आग की लपटों के बीच जान जोखिम में डालकर बाड़े में प्रवेश किया और एक-एक कर गैस सिलेंडरों को बाहर निकाल दिया। उनकी सूझबूझ और बहादुरी से एक बड़ा हादसा टल गया। मनोज कुमार परिहार की इस साहसिक कार्रवाई की क्षेत्रभर में सराहना हो रही है। उन्होंने साबित किया कि सच्ची बहादुरी संकट की घड़ी में लोगों की सुरक्षा के लिए आगे बढ़ने में होती है। नीचे वीडियो में देखिए पूरी खबर...

