पद नहीं, कद बोल रहा है: कांग्रेस में क्यों बढ़ रही है सचिन पायलट की अहमियत?

राजस्थान कांग्रेस को वो चेहरा जो केंद्र तक के नेताओं में चर्चित है, बात सचिन पायलट की जिनका कद अब बढ़ता ही जा रहा है।

पद नहीं, कद बोल रहा है: कांग्रेस में क्यों बढ़ रही है सचिन पायलट की अहमियत?

कांग्रेस में इन दिनों अगर किसी नेता की चर्चा सबसे ज्यादा है, तो वह हैं सचिन पायलट। बिना किसी बड़े संगठनात्मक पद के भी पायलट लगातार पार्टी की अहम जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं। वर्तमान में छत्तीसगढ़ प्रभारी के रूप में वे "संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर" के जरिए कार्यकर्ताओं को नई दिशा देने में जुटे हैं।  युवाओं के बीच उनकी लोकप्रियता, साफ-सुथरी छवि और जमीनी पकड़ उन्हें कांग्रेस के सबसे प्रभावशाली नेताओं में शामिल करती है। यही वजह है कि राजस्थान से लेकर दिल्ली तक संगठन में उनकी भूमिका लगातार बढ़ती दिखाई दे रही है।  राजस्थान कांग्रेस में संभावित बदलावों के बीच पायलट को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चाएं भी तेज हैं। हालांकि आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में उन्हें पार्टी के भविष्य के बड़े चेहरों में गिना जा रहा है। नीचे वीडियो में देखिए पूरी खबर....