Tata Punch Price Hike: टाटा पंच हुई महंगी, कीमत में 10 हजार तक का इजाफा; जानें नई कीमत
Tata Punch Price Hike: टाटा पंच की कीमत में वेरिएंट के हिसाब से 5 हजार से 10 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। कीमत बढ़ने के बाद SUV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.75 लाख रुपये और टॉप वेरिएंट की कीमत 10.778 लाख रुपये तक पहुंच गई है।
Tata Punch Price Hike: टाटा मोटर्स की लोकप्रिय कॉम्पैक्ट SUV Tata Punch खरीदने वालों के लिए कीमत से जुड़ा अपडेट सामने आया है। कंपनी ने पंच की कीमतों में बढ़ोतरी की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अलग-अलग वेरिएंट के आधार पर इसकी कीमत में 5 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक का इजाफा किया गया है।
कीमतों में बदलाव के बाद Tata Punch की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.75 लाख रुपये हो गई है, जबकि इसके टॉप वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 10.778 लाख रुपये तक पहुंच गई है।
Tata Punch में मिलता है 1.2 लीटर इंजन
Tata Punch में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन दिया जाता है। यह इंजन करीब 87.8 PS की पावर और 115 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 5-स्पीड मैनुअल और AMT ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है। कार में CNG पावरट्रेन का विकल्प भी उपलब्ध है।
इन फीचर्स से लैस है Tata Punch
फीचर्स की बात करें तो Tata Punch में LED DRLs, प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, शार्क फिन एंटीना और 16-इंच अलॉय व्हील्स मिलते हैं। इसके अलावा सिंगल-पेन सनरूफ, डुअल-टोन डैशबोर्ड, ऑटोमैटिक AC, रियर AC वेंट, रियर वाइपर और वॉशर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
SUV में क्रूज कंट्रोल, ईको और सिटी ड्राइव मोड्स, 26.03 सेंटीमीटर इंफोटेनमेंट सिस्टम, Android Auto और Apple CarPlay, वायरलेस चार्जर, 7-इंच इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और एयर प्यूरिफायर जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
इन SUV से है मुकाबला
भारतीय बाजार में Tata Punch का मुकाबला कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में Hyundai Exter, Skoda Kylaq, Nissan Magnite और Renault Kiger जैसी गाड़ियों से होता है।
कीमत बढ़ने के बावजूद Punch में मिलने वाले इंजन, CNG विकल्प और फीचर्स इसे इस सेगमेंट की चर्चित SUVs में बनाए रखते हैं।

