Hyundai New Electric SUV: टेस्टिंग के दौरान दिखी नई EV, 400 KM तक मिल सकती है रेंज

Hyundai की नई इलेक्ट्रिक SUV टेस्टिंग के दौरान तमिलनाडु में नजर आई। इसमें 360 डिग्री कैमरा और LED DRLs जैसे फीचर्स मिल सकते हैं, जबकि रेंज 400 KM तक होने का अनुमान है।

Hyundai New Electric SUV: टेस्टिंग के दौरान दिखी नई EV, 400 KM तक मिल सकती है रेंज

हुंडई भारत में कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में नई गाड़ी लाने की तैयारी कर रही है। टेस्टिंग के दौरान नजर आई इस EV में 360 डिग्री कैमरा, स्प्लिट हेडलाइट और रूफ रेल जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है।

भारतीय ऑटो बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग के बीच Hyundai अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी पहले ही भारत में इस नई EV को साल 2026 के अंत तक लॉन्च करने की जानकारी दे चुकी है। लॉन्च से पहले इसकी टेस्टिंग जारी है और हाल ही में इसे तमिलनाडु में देखा गया है।

चार्जिंग स्टेशन पर टेस्टिंग के दौरान दिखी SUV

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हुंडई की आने वाली इलेक्ट्रिक SUV को तमिलनाडु में एक चार्जिंग स्टेशन पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया। इस दौरान वाहन को चार्ज किया जा रहा था। टेस्टिंग मॉडल से इसके एक्सटीरियर और कुछ फीचर्स से जुड़ी जानकारी सामने आई है।

कंपनी इसे भारतीय बाजार में कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में उतार सकती है।

SUV में मिल सकते हैं ये फीचर्स

टेस्टिंग के दौरान नजर आए मॉडल के आधार पर इसमें कई आधुनिक फीचर्स मिलने की उम्मीद है। इसमें स्प्लिट हेडलाइट सेटअप, LED DRLs, रूफ रेल और ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स शामिल हो सकते हैं।

इसके अलावा SUV में 360 डिग्री कैमरा भी दिया जा सकता है। हालांकि, कंपनी की ओर से अभी सभी फीचर्स की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

350 से 400 KM तक हो सकती है रेंज

हुंडई ने अभी इस इलेक्ट्रिक SUV की बैटरी और मोटर से जुड़ी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इसे एक से ज्यादा बैटरी विकल्पों के साथ पेश किया जा सकता है।

अनुमान के मुताबिक, इसका अधिकतम ड्राइविंग रेंज 350 से 400 किलोमीटर के आसपास हो सकता है। वास्तविक रेंज बैटरी क्षमता, ड्राइविंग कंडीशन और अन्य तकनीकी स्पेसिफिकेशन पर निर्भर करेगी।

साल के आखिर तक हो सकती है लॉन्च

हुंडई ने संकेत दिया है कि नई इलेक्ट्रिक SUV को भारतीय बाजार में कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में पेश किया जाएगा। मौजूदा जानकारी के मुताबिक इसे 2026 के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है।

लॉन्च के समय इसकी कीमत, बैटरी पैक, मोटर, चार्जिंग क्षमता और आधिकारिक रेंज की जानकारी सामने आने की उम्मीद है।