10 हजार के बजट में धांसू स्मार्टफोन! बड़ी बैटरी और शानदार कैमरे वाले ये फोन बने बेस्ट डील
10 हजार रुपये के बजट में शानदार स्मार्टफोन खरीदने का मौका। 7000mAh बैटरी, बड़ा डिस्प्ले और दमदार कैमरे वाले कई स्मार्टफोन सेल में डिस्काउंट और बैंक ऑफर्स के साथ उपलब्ध हैं।
अगर आप 10 हजार रुपये के बजट में नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो सेल में कई दमदार ऑप्शन मिल रहे हैं। बड़ी बैटरी, शानदार डिस्प्ले और अच्छे कैमरे वाले ये स्मार्टफोन कम कीमत में बेहतरीन फीचर्स ऑफर कर रहे हैं। बैंक और एक्सचेंज ऑफर के जरिए इनकी कीमत और भी कम हो सकती है।
7000mAh बैटरी वाला पावरफुल फोन
इस स्मार्टफोन की प्रभावी कीमत 9,999 रुपये रखी गई है। फोन में 6.88 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है। इसकी सबसे बड़ी खासियत 7000mAh की बड़ी बैटरी है, जो लंबे समय तक बैकअप देती है। कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP का मेन रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में Helio G81 प्रोसेसर दिया गया है।
स्टाइलिश डिजाइन वाला 6000mAh बैटरी फोन
यह फोन भी सेल में 9,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर उपलब्ध है। इसमें 6.7 इंच का डिस्प्ले और 6000mAh की बैटरी मिलती है। फोटोग्राफी के लिए 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। खास बात यह है कि यह फोन पांच आकर्षक कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है।
सिंपल लुक और लंबी बैटरी लाइफ
इस फोन की प्रभावी कीमत भी 9,999 रुपये है। इसमें 6.88 इंच का डिस्प्ले और 5200mAh बैटरी दी गई है। कैमरे के तौर पर 13MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। सिंपल डिजाइन और भरोसेमंद बैटरी बैकअप इसकी खासियत है।
बड़ा डिस्प्ले और 6300mAh बैटरी
अगर आप बड़ी स्क्रीन वाला फोन चाहते हैं, तो यह ऑप्शन आपके लिए बेहतर हो सकता है। इसकी प्रभावी कीमत 10,999 रुपये है। फोन में 6.9 इंच का बड़ा डिस्प्ले और 6300mAh बैटरी मिलती है। इसके अलावा 13MP रियर कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन सिंपल लेकिन प्रीमियम लुक के साथ आता
Saloni Kushwaha 
