सचिवालय के DIPR न्यूज सेक्शन में लगी आग, शॉर्ट सर्किट से मचा हड़कंप

Department of Information and Public Relations Rajasthan के न्यूज सेक्शन में शॉर्ट सर्किट से आग लगने से हड़कंप मच गया। फायर टीम और सुरक्षा स्टाफ की तत्परता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया।

सचिवालय के DIPR न्यूज सेक्शन में लगी आग, शॉर्ट सर्किट से मचा हड़कंप

राजस्थान सचिवालय स्थित सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (DIPR) के न्यूज सेक्शन में शनिवार दोपहर अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

घटना DIPR के CND सेक्शन के पास हुई, जहां अचानक धुआं उठने लगा। धुआं फैलते ही सचिवालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत इसकी सूचना अधिकारियों और फायर टीम को दी। सुरक्षा के तहत तत्काल MCB ट्रिप कर बिजली सप्लाई बंद की गई।

दमकल कर्मियों और सुरक्षा स्टाफ की तत्परता से आग को तेजी से नियंत्रित कर लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। हालांकि सेक्शन में रखे कंप्यूटर, दस्तावेज और अन्य उपकरणों के नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही DIPR के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और स्थिति का जायजा लिया। आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।