जयपुर के चौराहों पर धूप का कहर, गायब हुई राहत की ग्रीन नेट!
राजधानी जयपुर में गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है, लेकिन उससे भी ज्यादा हैरानी की बात यह है कि हर साल ट्रैफिक सिग्नलों पर राहत देने वाली ग्रीन नेट इस बार नदारद है। 44 डिग्री से ऊपर पहुंच चुके तापमान में दोपहिया वाहन चालक, बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे चौराहों पर सीधे सूरज की आग झेलने को मजबूर हैं। रेड लाइट पर 3 से 5 मिनट का इंतजार लोगों के लिए किसी तपती भट्टी में खड़े रहने जैसा साबित हो रहा है। सवाल यह है कि करोड़ों रुपये विकास कार्यों पर खर्च करने वाले सिस्टम को आखिर आमजन की यह बुनियादी परेशानी क्यों दिखाई नहीं दे रही? क्या प्रशासन लोगों को हीटवेव की चेतावनियां देने तक सीमित रहेगा या जमीन पर राहत के इंतजाम भी करेगा?
Saloni Kushwaha 
