होटल यूनियन ने गैस की कालाबाजारी पर व्यक्त किया रोष , आंदोलन की चेतावनी
शहर में व्यावसायिक गैस की कमी और कालाबाजारी को लेकर होटल यूनियन में भारी आक्रोश है। यूनियन पदाधिकारियों ने SDM के नाम ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया कि गैस एजेंसियां और बिचौलिए तय कीमत से अधिक दरों पर सिलेंडर बेच रहे हैं। इससे होटल व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित हो रहा है और कई छोटे होटल बंद होने की कगार पर पहुंच गए हैं। यूनियन ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है और चेतावनी दी है कि समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा।
सूरतगढ़, अमित पारीक

होटल यूनियन ने गैस की कालाबाजारी पर व्यक्त किया रोष , आंदोलन की चेतावनी
शहर में व्यावसायिक गैस की कमी में सिलेंडरों की कथित कालाबाजारी को लेकर होटल यूनियन में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। और SDM के नाम ज्ञापन सौंपा होटल यूनियन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि गैस एजेंसियों और कुछ बिचौलियों द्वारा निर्धारित दरों से अधिक कीमत वसूल कर सिलेंडर बेचे जा रहे हैं, जिससे होटल व्यवसाय प्रभावित हो रहा है।
यूनियन के प्रतिनिधियों ने कहा कि गैस की कमी से कालाबाजारी चरम सीमा पर है । इसके कारण छोटे और मध्यम स्तर के होटल संचालकों को काफी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। और बंद होने के कगार पर है यूनियन के प्रतिनिधियों ने बताया कि समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं होने से उनके प्रतिष्ठानों का संचालन भी प्रभावित हो रहा है।
होटल यूनियन ने प्रशासन से मांग की है कि गैस की कालाबाजारी पर तुरंत रोक लगाई जाए और दोषी एजेंसियों व बिचौलियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। यूनियन पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो होटल संचालक आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस मोके पर अध्यक्ष लक्ष्मण शर्मा , कामरेड मदन ओझा ,हुसैन तेली , विमल सिंह , रूपाराम उपाध्याय , धर्मपाल सिंह , दौलत राम , त्रिलोक चंद उपाध्याय ,अशोक उपस्थित रहे
Hindu Solanki 
