जयपुर में ‘रंग दे गुलाबी’ अभियान, एक दिन में रंगी जाएंगी 500 दीवारें

जयपुर नगर निगम का बड़ा विजुअल मेकओवर प्लान ‘रंग दे गुलाबी’। एक दिन में 500 दीवारों की पेंटिंग, स्वच्छ सर्वेक्षण से पहले शहर को नया लुक।

जयपुर में ‘रंग दे गुलाबी’ अभियान, एक दिन में रंगी जाएंगी 500 दीवारें

जयपुर में 2 मई 2026 से पहले नगर निगम ने एक बड़ा और अनोखा विजुअल मेकओवर प्लान तैयार कर लिया है. जिसे नाम दिया गया है रंग दे गुलाबी, प्लान के तहत एक ही दिन में 500 दीवारों को रंग दिया जाएगा. स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 से पहले जयपुर नगर निगम ने एक बड़ा और अनोखा विजुअल मेकओवर प्लान रेडी कर लिया है. दावा ये है कि जयपुर के इतिहास में पहली बार ऐसा होगा जब इतने बड़े स्तर पर सामूहिक दीवार पेंटिंग अभियान चलेगा.

एक दिन, हजारों हाथ और 500 दीवारें

एक दिन एक सकंल्प के तहत सुबह से ही शहर के अलग अलग इलाकों में चिन्हित 500 दीवारों पर रंग भरने का काम शुरू हो जाएगा. पेटिंग से पहले की दीवार की फोटो और बाद की फोटो दोनों ही सार्वजनिक की जाएंगी. ताकि अभियान में पारदर्शिता और प्रभाव दोनों नजर आएं.

सिर्फ गुलाबी नहीं बल्कि अलग अलग थीम की होगी दीवारें

रंग दे गुलाबी नाम भले ही आपको जयपुर की पहचान से जुड़ा लगे लेकिन इस बार दीवारें सिर्फ गुलाबी नहीं होगी. बल्कि हर इलाके की थीम अलग होगी. कहीं मॉर्डन आर्ट तो कहीं राजस्थान की सांस्कृतिक झलक दिखेगी. यानि की शहर को विजुअल आइडेंटिटी देने की कोशिश होगी.

आपको बता दें कि इस अभियान में सिर्फ सरकारी मशीनरी नहीं बल्कि आम लोगों की भागीदारी भी दिखेगी. स्कूल-कॉलेज, एनजीओ और कॉपरेट सेक्टर के साथ ही स्थानीय लोगों को भी इससे जोड़ा जा रहा है, नगर निगम का मानना है कि जब लोग खुद शहर को सजाएगे, तब तक स्वच्छता और सुंदरता दोनों की जिम्मेदारी भी मजूबत होगी.