भगवान झूलेलाल की भव्य प्रभात फेरी, शहर में गूंजे जयकारे

सूरतगढ़ में चेटीचंड महोत्सव के अवसर पर भगवान Jhulelal की भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। Jhulelal Seva Samiti Suratgarh के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। प्रभात फेरी मंदिर से विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर पहुंची, जहां पूजा-अर्चना के साथ समापन हुआ। ढोल-नगाड़ों, भजनों और जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। आगामी दिनों में सत्संग, ध्वजारोहण, भजन संध्या और झांकी जैसे कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

अमित पारीक | सूरतगढ़

चेटीचंड महोत्सव पर भगवान झूलेलाल की प्रभात फेरी निकाली
सूरतगढ़:पूज्य झूलेलाल सेवा समिति द्वारा चेटीचण्ड महोत्सव के उपलक्ष्य में बुधवार को प्रातःकाल भगवान पूज्य श्री झूलेलाल जी की प्रभात फेरी निकाली गई।
समाज के श्रद्धालुओ ने ढोल नगाड़ों के साथ प्रभात फेरी पूज्य श्री झूलेलाल मंदिर से रवाना हो कर भारत माता चौंक, रानी लक्ष्मी बाई चौंक,अमर शहीद हेमू कालाणी चौंक,  शिव त्रिमूर्ति मंदिर से मार्ग से पूज्य श्री झूलेलाल मंदिर में पहुंचकर आपूजा अर्चना के बाद समापन हुई।
पूजा झूलेलाल सेवा समिति के अध्यक्ष धर्मदास सिंधी की अगुवाई में सिंधी पंचायत के परिवार सदस्यों की महिलाओं व पुरुषों ने बड़ी संख्या में प्रभात फेरी में भाग लिया। प्रभात फेरी में भगवान श्री अमरलाल साहब के भजन व जयकारों से आकाश गूंजायमान हो उठा, महिलाओं और पुरुषों ने इस दौरान नाच गाकर अपने इष्ट देव के प्रति अपने आस्था व्यक्ति की। कार्यक्रम में रमेश आसवानी,मनोहर लोकवाणी,बिशन दास गंगवानी,किशन लाल,डॉ अर्जुन दास शेवकानी, सनी लोकवाणी सहित बड़ी संख्या में समिति के कार्यकारिणी सदस्य एवं समाज के नागरिक शामिल हुए। 


चेटीचंड महोत्सव के इसी क्रम में 19 तारीख शाम को महिलाओं का सत्संग मंदिर प्रांगण में आयोजित होगा, 20 मार्च को प्रातः काल 10:00 बजे ध्वजारोहण प्रातः काल दोपहर 12:00 बजे भगवान श्री झूलेलाल के बहराना साहब की पवित्र ज्योत प्रज्ज्वलित की जाएगी दोपहर 1:30 से संत कंवर राम भजन मंडली सूरतगढ़ द्वारा भगवान झूलेलाल के भजनों का गुणगान किया जाएगा शाम को 5:00 बजे आरती और अरदास के उपरान्त प्रसाद वितरण होगा,इसके उपरांत भगवान झूलेलाल की झांकी निकली जाएगी, जिसमें समाज के श्रद्धालु डांडिया नृत्य व डीजे की धुन पर भगवान श्री झूलेलाल का गुणगान करते हुए मुख्य बाजार से होते हुवे रात्रि 9:00 बजे मंदिर में पहुंचकर पवित्र ज्योत को विसर्जित की जाएगी।