भजन पर नाचते-नाचते मुंबई व्यापारी की हार्ट अटैक से मौत, परिवार सदमे में

पाली के कानेलाव गांव में एक खुशी का माहौल उस वक्त मातम में बदल गया जब मुंबई से आए व्यापारी मिश्रीलाल सीरवी की भजन संध्या के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई। वे गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होने गांव आए थे और भजन पर नाचते समय अचानक सीना पकड़कर गिर पड़े। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिवार और गांव में शोक की लहर है।

भजन पर नाचते-नाचते मुंबई व्यापारी की हार्ट अटैक से मौत परिवार सदमे में

पाली जिले के कानेलाव गांव में खुशी का माहौल था। छोटे भाई के नए मकान के गृह प्रवेश की तैयारी चल रही थी। मुंबई के गोरेगांव से आए 45 वर्षीय व्यापारी मिश्रीलाल सीरवी भजन संध्या में खूब नाच रहे थे...मगर रात करीब 12:30 बजे अचानक उन्होंने सीना पकड़ लिया और नाचते-नाचते नीचे बैठ गए। परिजन तुरंत उन्हें पास के अस्पताल ले गए, फिर पाली के बांगड़ अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया।मिश्रीलाल कानेलाव के मूल निवासी थे और मुंबई में जनरल स्टोर चलाते थे। उनके दो बेटियां और एक बेटा है। वे छोटे भाई रूपाराम के मकान मुहूर्त में शामिल होने 22 मार्च को गांव आए थे। 23 मार्च को गृह प्रवेश का कार्यक्रम था, लेकिन खुशी अधूरी रह गई।परिवार और गांव वाले गमगीन हैं। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। इस घटना ने पूरे इलाके में सदमा पहुंचा दिया।