Hanuman Jayanti 2026: कल है हनुमान जयंती, पीपल के पत्तों से किए उपाय तो होगा जबरदस्त फायदा
Hanuman Jayanti 2026: 2 अप्रैल 2026 को देश भर में हनुमान जयंती का त्यौहार मनाया जाएगा। इस दिन पूजा सच्चे मन से शुभ मुहूर्त में की जाए तो इसके फल उत्तम होते हैं।
Hanuman Jayanti 2026: कल यानी 2 अप्रैल 2026 को देश भर में हनुमान जयंती का त्यौहार मनाया जाएगा। हर साल कि भांति इस साल भी चैत्र माह के पुर्णिमा को अंजनि पुत्र हनुमान की जयंती पूरे हर्ष उल्लास के साथ देश भर में मनाई जाएगी। इस दिन मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। ज्योतिषवित मनाते हैं इस दिन पूजा सच्चे मन से शुभ मुहूर्त में की जाए तो इसके फल उत्तम होते हैं। इसके साथ ही इस दिन कुछ उपाय करने से जीवन में सुख शान्ति आती है।
हनुमान जयंती की तिथि और शुभ मुहूर्त
बात करें हनुमान जयंती के तिथि की तो चैत्र शुक्ल पूर्णिमा 1 अप्रैल को सुबह 7.06 बजे से लेकर 2 अप्रैल को सुबह 7.41 बजे तक रहेगी। उदयातिथि के कारण 2 अप्रैल गुरुवार को मनाया जाएगा। सुबह 6:10 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक इसके बाद ब्राह्म मुहूर्त की पूजा सुबह लगभग 4:30–6:00 बजे तक की जा सकेगी।
हनुमान जयंती पर करें खास उपाय
ज्योतिषियों के अनुसार हनुमानजी की पूजा और सेवा से वो सभी लाभों को प्राप्त कर सकते हैं, जिसके लिए अन्य देवी-देवताओं की अलग-अलग पूजा करनी होती है। माना जाता है कि इसका सबसे अधिक असर ग्रह और राशियों पर पड़ता है। कहा जाता है कि अगर हनुमान जयंती के दिन 11 बार हनुमान चालीसा का पाठ किया जाए और उसके पश्चात् हनुमान जी से मनोकामना मांगकर चोला चढ़ाएं जाए तथा लाल सिंदूर के साथ गुलाब की माला भी अर्पित करें तो अत्यंत लाभ प्राप्त होते हैं।
इसके साथ ही 11 पीपल के पत्ते लेकर उसमें श्रीराम का नाम लिखें और हार बनाकर चढ़ाएं। इन उपायों से जीवन के सारे पाप कट जाते हैं और हनुमान जी की कृपा आती है।

