पादूकलां में तेज बारिश: सड़कों पर पानी, किसानों की बढ़ी चिंता
पादूकलां में रातभर तेज बारिश से सड़कें जलमग्न, लोगों को परेशानी। फसल और चारे के नुकसान से किसानों की चिंता बढ़ी।
नागौर : कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में गत रात्रि को हुई तेज बारिश से पूरा क्षेत्र तरबतर हो गया। बारिश के चलते सड़कों पर पानी बहता नजर आया,जिससे आमजन को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह से ही ठंडी हवाओं के कारण मौसम सुहाना और ठंडा बना रहा, वहीं नागरिक गर्म कपड़े पहने नजर आए।दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही और कई स्थानों पर रिमझिम बारिश का दौर जारी रहा। देर शाम को एक बार फिर काले बादल छा गए, जिससे मौसम और ठंडा हो गया।बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों के अनुसार खेतों में पड़ी फसल और पशुओं के लिए रखा गया चारा बारिश से भीगकर खराब हो गया, जिससे नुकसान की आशंका है।
Ayush Pareek 
