कुर्सी तो जानी है, CM योगी का चौंकाने वाला बयान, क्या दे रहे हैं इस्तीफा ?

Yogi Adityanath ने Noida को लेकर अंधविश्वास पर पुरानी सरकारों को घेरा। बिल्डर-बायर्स के 4 लाख से ज्यादा लंबित मामलों पर भी जताई चिंता।

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान, सीएम योगी आदित्यनाथ ने नोएडा को लेकर अंधविश्वास पर यूपी की पुरानी सरकारों पर किया तीखा हमला, जिसकी वजह से पहले मुख्यमंत्री यहां आने से भी डरते थे, इस पर सीएम योगी ने कहा- मैं आस्था में विश्वास करता हूं, सबकी आस्था का सम्मान करता हूं लेकिन, अंधविश्वास कतई नहीं मानता, मुझे बोला गया था कि नोएडा नहीं जाना, मैंने कहा क्यों? क्या नोएडा यूपी से बाहर है? कहां नहीं साहब ये मान्यता है कि एक दिन सीएम उतर जाएंगे कुर्सी से, तो हमने कहा कि एक दिन तो कुर्सी जानी ही है तो कुर्सी के मोह में हम क्यों पड़े? मैं जाऊंगा वहां पर और मैं गया, सीएम योगी के इस बयान की हो रही है हर तरफ चर्चा, सीएम योगी ने आगे कहा- मैं जब नोएडा गया, तो समझ आया कि लोग इस क्षेत्र को लेकर जो बातें करते हैं, वह क्यों सच हैं, यहाँ चार लाख से भी ज्यादा मामले बिल्डर्स और बायर्स के बीच हैं लंबित, सोचिए, 15-20 साल पहले लोग अपनी मेहनत की कमाई लगाकर मकान खरीदने के लिए बिल्डरों को पैसा दे चुके हैं, लेकिन आज वही बिल्डर न तो पैसा वापस कर रहे हैं और न ही घर का दे रहे हैं कब्जा, परिणाम यह है कि हाईराइज बिल्डिंग्स खंडहर बनती जा रही हैं, और आम लोग वर्षों की मेहनत का फल देखने के लिए तरस रहे हैं