टीना डाबी के बाद अब छोटी बहन रिया डाबी चर्चा में, ट्रांसफर लिस्ट ने खड़ा किया नया सवाल
Ria Dabi के नाम के आगे ट्रांसफर लिस्ट में “Ms” लिखे जाने पर विवाद। Tina Dabi की बहन रिया पहले से शादीशुदा हैं, सोशल मीडिया पर बहस तेज।
आईएएस टीना डाबी, जो अक्सर अपने फैसलों, कार्यशैली और निजी जीवन को लेकर सुर्खियों में रहती हैं, इस बार चर्चा का केंद्र उनकी छोटी बहन रिया डाबी बन गई हैं। राजस्थान प्रशासन की हालिया ट्रांसफर लिस्ट में रिया डाबी के नाम के आगे “सुश्री” लिखा गया, जबकि उनकी शादी पहले ही हो चुकी है।
रिया डाबी, 2020 बैच की आईएएस अधिकारी हैं और उन्होंने साल 2023 में आईएएस अधिकारी मनीष कुमार से विवाह किया था। इसके बावजूद ट्रांसफर लिस्ट में उनके नाम के साथ “सुश्री” का उपयोग किया जाना अब सवालों के घेरे में है।
आमतौर पर शादी के बाद “श्रीमती” संबोधन का उपयोग किया जाता है, ऐसे में सरकारी दस्तावेज़ में इस तरह की एंट्री को लेकर प्रशासनिक लापरवाही या डाटा अपडेट नहीं होने की बात कही जा रही है। हालांकि कुछ विशेषज्ञ इसे एक सामान्य और न्यूट्रल संबोधन भी मानते हैं, जो वैवाहिक स्थिति से अलग होता है।
फिलहाल, सोशल मीडिया पर यह मुद्दा तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक बार फिर डाबी परिवार सुर्खियों में है, लेकिन इस बार वजह रिया डाबी बनी हैं।
Saloni Kushwaha 
