शराब के नशे में ITBP जवान ने मां-पत्नी को पीटा
जोधपुर में ITBP जवान द्वारा नशे की हालत में मां और पत्नी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। 16 मार्च की रात आरोपी ने मां को धक्का देकर गिराया और पत्नी का गला दबाया। परिवार ने किसी तरह उसे घर से बाहर निकाला। पीड़िता ने भगत की कोठी थाने में मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि आरोपी के अन्य महिलाओं से संबंध हैं और वह पहले भी हिंसा कर चुका है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जोधपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई .....इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस (ITBP) का जवान जय सिंह देवड़ा शराब के नशे में अपनी मां और पत्नी के साथ ही बेरहमी से मारपीट कर बैठा।16 मार्च की रात सरस्वती नगर, बासनी स्थित घर में जवान ने मां को धक्का देकर गिराया, लात मारी और गालियां दीं। जब बेटे ने पानी की बोतल से रोका तो उसे भी मारने दौड़ा। इस दौरान पत्नी का गला दबाया। आखिरकार मां-पत्नी ने मिलकर उसे घर से बाहर धकेल दिया।पत्नी ने 17 मार्च को भगत की कोठी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोप लगाया – पति कई अन्य महिलाओं से अवैध संबंध रखता है, घर खर्च बंद कर दिया, बच्चों को भी पीटता है। 15 मार्च को भी मारपीट हुई थी, तब पुलिस ने पाबंद किया था।रेखा ने खुद, बच्चों और सास को खतरा बताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की। घटना का वीडियो परिवार ने रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है।थानाधिकारी सुरेश ने बताया – मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.... यह घटना सरकारी सेवा में अनुशासन और पारिवारिक हिंसा पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है....
Hindu Solanki 
