खाकी की जोड़ी अब शादी के बंधन में… राजस्थान और यूपी की इस IPS लव स्टोरी ने मचाया सोशल मीडिया पर तहलका

देश के दो युवा IPS अधिकारी के.के. विश्नोई और अंशिका वर्मा अब शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। राजस्थान के बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना गांव में के.के. विश्नोई की हल्दी रस्म पारंपरिक अंदाज में धूमधाम से हुई, जहां साफा बांधकर उनका भव्य स्वागत किया गया। वहीं प्रयागराज में अंशिका वर्मा की हल्दी रस्म भी खास रही। दोनों की प्री-वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। यह शादी 29 मार्च को जोधपुर में होगी, जबकि 30 मार्च को रिसेप्शन रखा गया है। यह रिश्ता दो राज्यों और संस्कृतियों का खूबसूरत संगम है।

देश के दो IPS अधिकारियों की प्रेम कहानी अब शादी के बंधन में बंधने जा रही है। संभल के लोकप्रिय SP के.के. (कृष्ण कुमार) विश्नोई और बरेली की SP अंशिका वर्मा की हल्दी रस्म शुक्रवार को दो अलग-अलग राज्यों में धूमधाम से आयोजित हुई।राजस्थान के बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना गांव में विश्नोई परिवार के घर हल्दी का कार्यक्रम बड़ा ही पारंपरिक और रंगीन अंदाज में हुआ। यूपी कैडर के 2018 बैच के IPS अधिकारी के.के. विश्नोई अपने पैतृक गांव पहुंचे तो गांव वालों और परिजनों ने उन्हें साफा बांधकर, माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। उन्होंने सबसे पहले गांव के मंदिर और फिर घर के मंदिर में मां की पूजा-अर्चना की।शाम होते-होते पूरा घर फूलों की लड़ियों, रंग-बिरंगी रोशनी और सजावट से महक उठा। रात करीब 11 बजे हल्दी की रस्म शुरू हुई। विश्नोई जी ने पारंपरिक जुड़ीदार पजामा और कुर्ता पहन स्टेज पर विराजमान हुए। माता-पिता, भाई-बहन और रिश्तेदारों ने उन्हें हल्दी लगाई। फूलों की वर्षा के बीच लोक कलाकारों ने राजस्थानी गीत गाए, जिनमें एक गीत खासतौर पर चर्चा में रहा — “संभल एसपी कृष्ण विश्नोई को ठरको…”। पूरा माहौल खुशियों से गूंज उठा। बाद में परिवार और दोस्तों ने डीजे पर जमकर डांस भी किया।दूसरी ओर, अंशिका वर्मा की हल्दी रस्म प्रयागराज में उनके परिवार के साथ मनाई गई। अंशिका ने अपनी प्री-वेडिंग फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर कीं, जिसमें दोनों साथ में बेहद खूबसूरत नजर आए। हल्के क्रीम और पेस्टल टोन के एथनिक आउटफिट्स में दोनों की जोड़ी सभी को खुबसुरत लगी। अंशिका ने कैप्शन दिया — “मेरा ख्वाहिशों का शामियाना”। तस्वीरों में दिखता है कि यह शादी सिर्फ दो लोगों की नहीं, बल्कि दो परिवारों और दो राज्यों के संस्कारों का सुंदर मिलन है।दोनों IPS अधिकारी 29 मार्च को जोधपुर में शादी के बंधन में बंधेंगे। बारात रविवार सुबह धोरीमन्ना से रवाना होगी। 30 मार्च को लहरिया रिसॉर्ट में रिसेप्शन का आयोजन होगा, जिसमें कई वीआईपी मेहमान शामिल होने वाले हैं। दोनों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी शादी का निमंत्रण भेजा है....