धोनी नहीं खेलेंगे IPL 2026 के पहले 3 मैच, चेन्नई सुपर किंग्स ने किया ऑफिसियल ट्वीट!

IPL 2026 से पहले MS Dhoni को काफ स्ट्रेन, 2 हफ्ते बाहर रह सकते हैं। CSK के शुरुआती 3 मैच मिस होने की संभावना, जानिए पूरी अपडेट।

धोनी नहीं खेलेंगे IPL 2026 के पहले 3 मैच, चेन्नई सुपर किंग्स ने किया ऑफिसियल ट्वीट!

IPL 2026 शुरू होने से पहले ही चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आयी है  आपको बता दे की CSK ने ऑफिसियल जानकारी देते हुए बताया है की टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी  मांसपेशियों में खिंचाव की वजह से पहले 2 हफ़्तों में खेल से बहार रह सकते है, फ़िलहाल वह रिहैब से गुजर रहे है।  

धोनी के बहार रहने की वजह से इसका सीधा असर टीम के शुरूआती मुकाबलों पर पड़ सकता है। अगर धोनी बहार रहते है तो वह कम से कम  ३ अहम मैच मिस कर देंगे, जिससे हो सकता है की CSK की रणनीति पर भी असर पड़ सकता है। 

टीम के शुरूआती मुकाबले काफी बड़े है, - 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स, 3 अप्रैल को पंजाब किंग्स और 5 अप्रैल को बेंगलोरे के खिलाफ मैच है।  खास तौर पर 5 अप्रैल को होने वाला RCB वाला मुकाबला फैंस के लिए एक हाई वोल्टेज मुकाबला रहे वाला है, लेकिन उसमे धोनी की गैरमौजूदगी फैंस को खल सकती है। पर राहत की बात यह है की धोनी की वापसी 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में हो सकती है। 

 44 साल के धोनी IPL 2026 के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं, लेकिन उनके रिकॉर्ड आज भी कमाल के हैं—278 मैच, 5 बार चैंपियन और 100 से ज्यादा मैच जीतने वाले इकलौते कप्तान। अब सबसे बड़ा सवाल यही है—क्या ये धोनी का आखिरी IPL होगा?